Welcome to SRZ Results | Trusted Source for Jobs, Education & Updates
SRZ Results SRZ Results.Com
Jobs • Schemes • GK • Indian Polity • Agriculture

Ruchi - Hobby Kya Hai ? Samanya Ruchiyan Aur Unki Taiyari In Hindi

0

रूचि (हॉबी) क्या है ? सामान्य रुचियाँ और उनकी तैयारी

Ruchi - Hobby Kya Hai ? Samanya Ruchiyan Aur Unki Taiyari In Hindiv
रूचि (हॉबी)

यह लेख उन अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी होने के साथ महत्वपूर्ण है। जोकि अक्सर रूचि (हॉबी) का नाम सुनकर आश्चर्यचकित रह जाते है। या पूछे जाने पर तोड़ - मरोड़ कर जबाव देने की कोशिश करते है। हालाँकि रूचि (Hobby) व्यक्तिगत प्रोफ़ाइल का ही हिस्सा है। इस लेख में हमने रूचि (हॉबी) की उपयोगिता, रूचि (हॉबी) की तैयारी किस प्रकार करे ? के संदर्भ में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की है। ताकि आप साक्षात्कार की तैयार और अधिक बेहतर ढंग से कर सके। इसमें हमने कई बिंदुओं को कवर किया है जिसका विवरण निम्नलिखित है - 

साक्षात्कार में, रूचि (हॉबी) क्या है ?

जब व्यक्ति किसी प्रकार का कार्य न कर रहा हो। बल्कि स्वयं के मनोरंजन के उद्देश्य से किसी गतिविधि में सलग्न हो वह रूचि या (Hobby) है। हॉबी या रूचि वह कार्य है। जो एक व्यक्ति अपने खाली समय में करना चाहता है। अत: रुचियों या हॉबी के बारे में जानकारी देते समय इस बात पर भली प्रकार विचार कर लिया जाना चाहिए। कि इसमें क्या भरा जाए ?
  • आवेदन पत्र में भरी गई कोई भी रूचि या खेलकूद ईमानदारीपूर्वक आपका शौक होना चाहिए। गलत जानकारी भरना या बोर्ड को धोखा देना हानिकारक हो सकता है। आपने आपको उच्च आदर्शवादी दिखाने के लिए सामाजिक सेवा, चिकित्सा सहायता, गरीबों को सहायता, जैसी रुचियों को आवेदन फॉर्म में तब तक न भरे जब तक आप वास्तव में इनसे जुड़े हुए न हो। 
  • हालाँकि ऐसी गतिविधि को रूचि या हॉबी बताया जा सकता है।
  • हॉबी का कॉलम भरने में झिझक महसूस न करे। कई बार ऐसा देखा गया है। कि अभ्यर्थी अपने हॉबी वाले कॉलम को खाली छोड़ देते है या फिर ऐसी हॉबियाँ भरते है। जिनसे प्रश्न पूछे जाने की कम संभावना होती है। जैसे - समाचार पत्र या पुस्तकें पढ़ना आदि। 
  • साक्षात्कार की दृष्टि से हॉबी एक अच्छा अवसर उपलब्ध कराती है यह ऐसा क्षेत्र है। जो आसानी से बोर्ड का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है। तथा इससे एक या दो प्रश्न पूछे जा सकते है। जिनके विषय में आप पहले से तैयारी कर सकते है। अत: रुचियों या हॉबी पर प्रश्न पूछे जाने से बचना अवसर खो देने के समान है। 

अपनी रुचियों या हॉबी के बारे में कैसे तैयारी करे ?

रुचियों के बारे में तैयारी करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप स्वयं से प्रश्न करे कि आपसे इसके बारे में किस प्रकार प्रश्न पूछे जा सकते है ? और यदि आप स्वयं साक्षात्कार बोर्ड के सदस्य होते तो इन रुचियों को देखकर किस प्रकार के प्रश्न करते ?
  • दूसरों से प्रश्न पूछने के लिए कहना जैसे - अपने दोस्तों, माता - पिता, उस क्षेत्र में रूचि रखने वाले व्यक्ति, उस क्षेत्र के अनुभवी आदि। भी लाभदायक हो सकता है।
  • संभावित प्रश्नों को लिख लें या अपने नोट्स में शामिल कर लें। (प्रत्येक क्षेत्र से ऐसे कुछ प्रश्नों की सूची बनाएं) और तैयारी शुरू कर दें।
  • उन विषयों से संबंधित पुस्तकों, लेखों, इंटरनेट आदि का सहारा ले। या उस क्षेत्र के अनुभवी / विशेषज्ञ लोगों से संपर्क करे। यदि आप उनसे मिल सकते है। तो। यह भी आपके लिए काफी मददगार हो सकता है। 
  • ध्यान रखे कि बोर्ड आप से अपनी प्रतिभा दिखाने को नहीं कहेगा। जैसे कि यदि क्रिकेट खेलना। तो बोर्ड आपसे यह नहीं कहेगा की आप कक्ष में स्क्वायर कट लगाकर दिखाएं। इसी तरह सामान्यता सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार इत्यादि दिखाने को भी नहीं कहा जाता है। इन विषयों से आप से पूछे जाने वाले सवाल यह हो सकते है। कि क्रिकेट के व्यवसायीकरण के बारे में आपके क्या विचार है ? आदि 
आप से क्या पूछा जा सकता है। यह जानने या अनुमान लगाने के लिए कुछ सामान्य रुचियों से संबंधित प्रश्न तथा उनसे संबंधित टिप्पणियाँ नीचे दी जा रही है। हालाँकि नीचे दी गई सूची संपूर्ण नहीं है। इसका उद्देश्य इस बारे में आपको मात्र एक विचार देना है कि आपको किस तरह और किस दिशा में बढ़ना है। इसके अलावा कुछ पुस्तकों एवं वेबसाइट के नाम भी दिए जा रहे है। जो आपके लिए सहायक होंगे। 

सामान्य रुचियाँ और उनकी तैयारी 

गाने या संगीत सुनना

  • आपके द्वारा सुने जानेवाले गानों या संगीत के प्रकार को बताए। (हिंदी, शास्त्रीय, हलका संगीत, गजल, भजन, फ़िल्मी गाने, लोकगीत, पश्चिमी संगीत, रॉक संगीत इत्यादि।
  • उस संगीत के बारे में आधारभूत जानकारी रखे।
  • आपका लोकप्रिय गायक, गीत, संगीत आदि कौन - सा है तथा उसे पसंद करने का कारण। 
  • संगीत का आधार क्या है ? राग, सुर आदि क्या है ? 
  • विभिन्न कालों में संगीत विशेषत: भारतीय सन्दर्भ (भक्ति संगीत, लोक संगीत, दरबारी संगीत, सूफी, संगीत आदि सभी का संक्षिप्त ज्ञान।
  • क्या आप इस बात से सहमत है की भारतीय संगीत का स्वर्ण युग समाप्त हो चूका है ? क्या संगीत के स्तर में गिरावट आ रही है। यदि हाँ तो क्यों ? 
  • क्षेत्रीय तथा लोक संगीत का महत्व क्या है ? इनके पतन के क्या कारण है ?   
  • भारतीय संगीत और गानों के लिए वेबसाइट्स बताइए।

वाद्य यंत्र बजाना

  • आप कौनसा वाद्य यंत्र बजाते है ?   
  • उस यंत्र की आधारभूत जानकारी एवं उसके वादकों के बारे में जानकारी। 
  • संगीत की आधारभूत बातों और रूपों की समझ। 
  • भारतीय संगीत और संगीत वाद्यों के आवश्यक तत्व क्या है ? ये पश्चिमी संगीत, वाद्य यंत्रों से किस प्रकार भिन्न है ?
  • परंपरागत वाद्य यंत्र जैसे - इकतारा, सारंगी इत्यादि लोक संगीत की तरह अपना संरक्षण खोते जा रहे है। और लोक संगीत के समान कम प्रचार के कारण दुर्लभ  होते जा रहे है। उनके कलाकार भी कम होते जा रहे है। क्या यह सही है ? यदि हाँ तो क्या किया जाना चाहिए। 
  • तथा अधिक निपुणता हेतु वाद्य यंत्रों से संबद्ध वेबसाइट्स देखे।

गाना

  • आपके गाने की शैली क्या है , जैसे - हल्का संगीत, शास्त्रीय संगीत, गजल, भजन, लोक संगीत, पश्चिमी संगीत या मिश्रित संगीत आदि।
  • आपके गाने का स्तर क्या है जैसे - बाथरूम गायक, शुरुआती, पेशेवर इत्यादि।
  • आपने खुद सीखा या इसके लिए किसी प्रकार का औपचारिक प्रशिक्षण आदि लिया ? आपके गुरु कौन है ? तथा आपने किस घराने से शिक्षा ली ? क्या आपको इस बारे में जानकारी है ?
  • क्या आपने स्थानीय / राज्य / राष्ट्रीय स्तर पर किसी स्पर्धा में भाग लिया है ? आपने कितने पुरस्कार जीते है।
  • एक गायक में किस प्रकार के गुण होने चाहिए ? गायन का सबसे अधिक महत्वपूर्ण पहलु क्या है ?
  • आपका पसंदीदा गायक कौन है और क्यों ?

उपन्यास पढ़ना

  • आप किस प्रकार के उपन्यास पढ़ते है (अंग्रेजी, हिंदी, क्षेत्रीय भाषा के उपन्यास, लघु कथाएं आदि।
  • आपके पसंदीदा उपन्यास लेखक कौन है ? या आप उनके उपन्यास को क्यों पसंद करते है ? 
  • हिंदी एवं क्षेत्रीय भाषाओँ के उपन्यासों  के स्तर एवं परिमाण में गिरावट आ रही है। क्या आप इससे सहमत है ? यदि हाँ तो भारतीय लेखकों एवं साहित्य के उन्नयन के लिए किस प्रकार के प्रयास किए जाने चाहिए ? 
  • भारतीय लेखकों की अंग्रेजी भाषा में सफलता के क्या कारण है ? 
  • युवाओं एवं बच्चो में पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करने के लिए किस प्रकार के प्रयास किए जाने चाहिए। 

फिल्म देखना

  • आप किस प्रकार की फ़िल्में देखते है - (1) हिंदी, अंग्रेजी, क्षेत्रीय। (2) एक्शन, सस्पेंस, रोमांटिक, कॉमेडी, या फिर मिली जुली कोई भी।
  • आपकी पसंदीदा फिल्म या अभिनेता आदि कौन है तथा क्यों ? 
  • हिंदी फिल्मों की तुलना हॉलीवुड की फिल्मों से करे और विश्लेषण भी करे।
  • मूक युग से लेकर अभी तक भारतीय फिल्म जगत के विकास की संक्षिप्त जानकारी।
  • क्षेत्रीय सिनेमा के योगदान की जानकारी। क्या क्षेत्रीय सिनेमा की जड़े कमजोर हो रही है ? यदि हाँ तो क्यों ? यदि नहीं तो इसकी विशेषता क्या है ? 
  • महँगी टिकटों वाले मल्टीप्लेक्स वरदान है या अभिशाप ? क्या वे सिनेमा दर्शन में गुणवत्ता ला रहे है। या आम लोगों को सिनेमा से दूर कर रहे है ? 
  • विभिन प्रकार के सिनेमा में सेंसरशिप के बारे में अपने विचार बताइए। क्या यह रचनात्मक का हनन है या फिर एक आवश्यकता ? 

वाद - विवाद

  • एक अच्छे वाद - विवाद के आवश्यक तत्व कौन से है ? जैसे - विषय - वस्तु / मुद्दे, तार्किकता, भाषा, प्रस्तुतीकरण इत्यादि।
  • वाद - विवाद की प्रायोगिक उपयोगिता क्या है तथा विभिन्न प्रकार के वाद - विवाद कौन से है ? संसदीय बहस, राजनीतिक परिचर्चा आदि की संक्षिप्त जानकारी।
  • वाद - विवाद से किस प्रकार के गुण एवं दक्षता आप में निहित होती है ? 

ड्रामा / रंगमंच

  • भारत के रंगमंच के इतिहास की संक्षिप्त जानकारी रखे।
  • रंगमंच के विभिन्न प्रकार जैसे - नृत्य, नाटिका, लोक रंगमंच, रामलीला, कृष्णलीला, नौटंकी, नुक्कड़ नाटक आदि। या परंपरागत या लोकप्रिय रंगमंच / ड्रामा के कितने समान या किस प्रकार भिन्न है।
  • क्या रंगमंच का पतन हो रहा है ? यदि हाँ तो क्यों ? क्या सिनेमा की वजह से रंगमंचों का महत्व कम होता जा रहा है। या फिर वे एक - दूसरे के पूरक बन गए है ? रंगमंच का भविष्य क्या है ? 
  • प्रसिद्ध रंगमंच कलाकारों के बारे में जानकारी प्राप्त करे। (पृथ्वीराज कपूर, बादल सरकार, सफदर हाशमी, इब्राहिम अल्काजी, हबीब तनवीर, विजय तेंदुलकर या अन्य)
  • ड्रामा / रंगमंच में अभिनय के आधारभूत तत्व कौन से है ? जैसे - मुख एवं आँखों की भगिमा, संवाद, अदायगी, शारीरिक हाव - भाव, परिधान (कपडे) स्टेज सेटअप, प्रकाश एवं ध्वनि प्रबंध आदि।
  • अभिनय एवं ड्रामा के विभिन्न रूपों के बारे में जानकारी प्राप्त करे। जैसे कि एकांकी नाटक, संपूर्ण ड्रामा, एकल अभिनय आदि।

ध्यान / चिंतन

  • ध्यान चिंतन क्या है ? 
  • आप किस प्रकार का ध्यान - चिंतन करते है। तथा आपका उद्देश्य क्या है ? 
  • ध्यान से क्या लाभ होता है या उससे क्या प्रभाव पड़ता है। (शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक)
  • क्या ध्यान एवं योग, ध्यान एवं अध्यात्म, धर्म एवं ध्यान में किसी प्रकार का संबंध है ? 
  • क्या स्कूल और कॉलेजों में ध्यान एवं योग को शैक्षणिक पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाना चाहिए ? या लोगो में इसे लोकप्रिय बनाने के लिए किस प्रकार के प्रयास किए जाने चाहिए  ?

योग

  • योग क्या है ? योग, पतंजलि योग और योग की उत्पत्ति की जानकारी दीजिए। 
  • आसन, प्राणायाम, मुद्रा एवं योग की अन्य विधाएँ क्या है ? 
  • कौनसे आसन या योग के कौनसे रूप आपके द्वारा किए जाते है और आप उसमे कितने माहिर है ? आपने योग कैसे सीखा ? 
  • योग का शरीर, मन एवं शारीरिक क्रियाओं पर क्या प्रभाव पड़ता है ? 
  • योग को एक बिकाऊ वस्तु बनाया जा रहा है। इस पर टिप्पणी कीजिए।

फिजिकल फिटनेस, बॉडी बिल्डिंग इत्यादि 

  • आप किस प्रकार का व्यायाम करते है ? आप अभी सीख रहे है, या आप इसमें माहिर है ? 
  • व्यायाम के क्या फायदे है तथा शरीर, मन एवं अन्य शारीरिक क्रियाओं पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है ? 
  • आप जो एक्सरसाइज करते है आपको उसकी आधारभूत जानकारी है या नहीं ? 
  • इस क्षेत्र से संबंधित प्रसिद्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी रखिए जैसे - भारतीय, विदेशी।

नेट सर्फिंग / ब्लॉगिंग

  • नेट सर्फिंग / ब्लॉगिंग क्या है ? 
  • कुछ ऐसी साइटों के नाम बताइए, जिनमे आप सर्फ़ करते है और क्यों ? इस शौक की व्यावहारिक प्रासंगिकता क्या है ?
  • ई-कॉमर्स क्या है तथा इसका क्या भविष्य है ? क्या इसे नियंत्रित किया जाना चाहिए। यदि हाँ तो इसे किस प्रकार नियंत्रित किया जाना चाहिए ? क्या देश का सूचना - तकनीकी अधिनियम इस कार्य के लिए पर्याप्त है ?

बागवानी

  • आप किस प्रकार की बागवानी करते है ? (घरेलू बागबानी, टैरेस बागबानी, किचन बागबानी, फूल लगाना, जड़ी-बूटियां, या खाद्य उपज वाले पौधे आदि।
  • बागबानी में किस प्रकार के कार्य शामिल होते है तथा इनका क्या महत्व है ? (पौधरोपण, बीज बोना, खरपतवार हटाना, पानी देना, खाद्य छिड़कना, कीड़ों से बचाना या छटाई आदि कार्य करना)
  • हॉर्टिकल्चर क्या है ? क्या ये बागबानी के भाग है या इससे जुड़े है ? 
  • बाग़ के लिए किसी पौधे को चुनते समय किस प्रकार की बातें ध्यान में रखना चाहिए ? 
  • यह कार्य सीखने वाले किसी व्यक्ति को आप किस प्रकार की सलाह देंगे ? 

क्रिकेट खेलना एवं देखना

  • क्रिकेट में किस बात में आप माहिर है ? (बल्लेबाजी, (बेटिंग), गेंदबाजी (बॉलिंग), तेज गेंदबाजी, स्पिन गेंदबाजी, फील्डिंग, हरफनमौला (ऑल राउंडर) आदि। आप किस स्तर पर खेलते है ? क्लब, कॉलेज, राज्य या फिर मोहल्ला आदि। 
  • क्या आपको लगता है की भारत में क्रिकेट के कारण अन्य खेल निष्प्रभ हो रहे है ? 
  • भारतीय टीम में स्टार एवं सुपर स्टार ज्यादा है तथा खिलाड़ी कम। इस पर टिप्पणी करिए। 
  • क्रिकेट की शब्दावली की जानकारी होनी चाहिए जैसे - रिवर्स स्विंग, सिली प्वाइंट, रिवर्स स्वीप, स्विच हिट अदि।
  • क्रिकेट के विभिन्न विवादों की जानकारी होनी चाहिए। 
  • क्या इस समय बहुत ज्यादा क्रिकेट खेला जा रहा है ? 

शतरंज

  • आप किस स्तर पर शतरंज खेलते है ? जैसे - क्लब, कॉलेज, राज्य, प्रोफेशनल, इंटरनेट शतरंज या फिर केवल मनोरंजन के लिए। 
  • इस खेल के इतिहास की संक्षिप्त जानकारी प्रसिद्ध खिलाडी विशेष की जानकारी होनी चाहिए।
  • इस खेल के नियमों, शब्दावली, चालों आदि की जानकारी होनी चाहिए।
  • क्या शतरंज को ओलंपिक में शामिल किया जाना चाहिए ? इसकी लोकप्रियता के लिए, विशेष रूप से भारत में किस प्रकार के प्रयास किए जाने चाहिए ? 
  • भारत के वर्तमान राष्ट्रीय चैम्पियन कौन है ? 

तैराकी

  • क्या तैरना एक सर्वोत्तम व्यायाम है ? इसके लाभ, हानियां और सीमाएं क्या है ? 
  • तैराकी के विभिन्न प्रकार कौन - कौन से है ? 
  • प्रसिद्ध अंतराष्ट्रीय तैराकों एवं ओलंपिक चैम्पियन की जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा प्रसिद्ध भारतीय तैराकों एवं राष्ट्रीय चैम्पियंस की भी।

बैडमिंटन

  • आपके विचार में एक अच्छे बैडमिंटन खिलाडी में क्या गुण होने चाहिए ? (मानसिक सक्षमता, फुर्ती, लोच, नियंत्रण, चुस्ती आदि)
  • अंतराष्ट्रीय बैडमिंटन में किस देश का प्रभुत्व है ? उसके वर्तमान प्रसिद्ध खिलाडियों की जानकारी भी रखे।
  • भारत में इस खेल को किस प्रकार लोकप्रिय बनाया जा सकता है ? या खिलाडियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए भारत द्वारा कौनसे कदम उठाए जाने चाहिए।

फुटबॉल (सॉकर)

  • आप फुटबॉल में किस पोजीशन से खेलते है ? आपने किस स्तर तक फुटबॉल खेला है ? (स्कूल, कॉलेज, क्लब) आदि।
  • एक अच्छे फुटबॉल खिलाडी में कौनसे मानसिक एवं शारीरिक गुण होने चाहिए ? (चुस्ती, फुर्ती आदि)
  • विश्व फुटबॉल में भारत की रैंकिंग की जानकारी भी रखे।
  • विश्व के कुछ सर्वोत्तम फुटबॉल खेलने वाले देशों, क्लबों और कुछ प्रसिद्ध सॉकर खिलाडियों के बारे में जानकारी रखिए।

टेबल टेनिस (पिंगपांग)

  • इस खेल के नियमों - विनियमों एवं शब्दावली की जानकारी रखे। 
  • इस खेल में जिन देशों का प्रभुत्व है उनके नाम जानिए विश्व एशियाई स्तर पर भारत का क्या स्थान है ? क्या अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत ने इस खेल में कभी कोई पदक आदि जीता है ? 
  • इस खेल के राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खिलाडियों के नाम बताइए।

लॉन टेनिस

  • इस खेल की आधारभूत विशेषताओं नियमों - विनियमों, प्रसिद्ध स्पर्धाओं आदि की जानकारी रखिए। इसके अलावा भारत में होने वाली स्पर्धाओं की जानकारी।
  • इस खेल से संबंधित प्रसिद्ध एवं महत्वपूर्ण खिलाडियों की जानकारी तथा उनकी उपलब्धियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी भी आवश्यक रूप में रखे।
  • इसी प्रकार प्रसिद्ध बी भारतीय खिलाडियों जैसे - अमृतराज बंधु, कृष्णन, पेस, भूपति, सानिया मिर्जा आदि की जानकारी भी आपको होनी चाहिए।

हॉकी 

  • अंतराष्टीय स्तर पर भारत के प्रदर्शन में गिरावट आई है इसका क्या कारण है ? (प्रशिक्षण सुविधाओं का आभाव, खेल में पैसे की कमी, या अन्य)
  • आपने किस स्तर पर हॉकी खेली है ? (स्कूल, कॉलेज, क्लब, जिला या राज्य आदि)
  • आप किस पोजीशन में खेलते है ? 
  • इस खेल के नियमों - विनियमों, शब्दावली आदि की आपको जानकारी होनी चाहिए।

जूडो - कराटे

  • जूडो - कराटे क्या है ? आत्मरक्षा की मुलभुत तकनीक क्या है जो की इन खेलों पर भी लागू होती है (गति, फुर्ती, लचीलापन, संतुलन आदि)
  • जूडो और कराटे में क्या समानताएं और असमानताएं है ? 
  • जूडो - कराटे से संबंधित वह सभी जानकारियां होनी चाहिए जो इस क्षेत्र से संबंधित है।

निष्कर्ष

अत: स्पष्ट है कि रूचि (हॉबी) का क्षेत्र अत्यंत व्यापक है। फिर भी हमने इस लेख में बखूबी चरणवार जानकारी देने की कोशिश की है। हालाँकि इसका उद्देश्य इस बारे में आपको मात्र एक विचार देना है कि आपको किस तरह और किस दिशा में बढ़ना है। या तैयारी करनी है। यह भी स्पष्ट है कि साक्षात्कार बोर्ड द्वारा हॉबी पर अधिक बल दिया जाता है। जिसमे से, कई प्रश्न उठ खड़े होते है। ऐसे में अभ्यर्थियों को इन्हे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तथा इनकी अलग से एवं अन्य स्त्रोतों से तैयारी करनी चाहिए। ताकि आप बोर्ड के प्रश्नों का अच्छे से जबाव दे पाए।

अन्य महत्वपूर्ण 

Post a Comment

0Comments

Do not post spam links in the comment box.

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !