Welcome to SRZ Results | Trusted Source for Jobs, Education & Updates
SRZ Results SRZ Results.Com
Jobs • Schemes • GK • Indian Polity • Agriculture

Sadak Durghatna Yojana - Benefits, Eligibility, Required Documents

0

 सड़क दुर्घटना कैशलेस उपचार योजना - लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज


Sadak Durghatna Yojana - Benefits, Eligibility, Required Documents
Cashless Treatment Scheme for Road Accidents – Benefits, Eligibility, Required Documents

सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना केंद्र सरकार द्वारा 14 मार्च 2024 को चंडीगढ़ और असम मैं पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई थी यह योजना सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की एक पहल है यहां 5 अप्रैल 2025 से प्रभावी है।

इस योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटना पीड़ितों को दुर्घटना के समय-समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है इस योजना के तहत सड़क हादसे में घायल किसी भी व्यक्ति को दुर्घटना की तिथि से 7 दिनों तक प्रतिपीड़ित को 1.5 लाख रुपए तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज प्रदान किया जाता है।

यह सुविधा देश के किसी भी सड़क पर हुए हादसे में सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध है।


योजना के लाभ -


1. सड़क दुर्घटना में पीड़ित व्यक्ति को 1.5 लाख रुपए तक का मुफ्त कैशलेस उपचार मिलेगा।

2. उपचार लागत दुर्घटना की तारीख से 7 दिनों कवर की जाती है।


पात्रता -


1. सड़क दुर्घटना में घायल पीड़ित व्यक्ति पात्र है।

2. भारतीय या किसी भी राष्ट्रीयता का व्यक्ति इसका लाभ उठा सकता है।

3. कैशलेस उपचार अधिकतम 7 दिनों के लिए प्रदान किया जाएगा।

4. पुलिस को 24 घंटे के अंदर सूचित किया जाना चाहिए।


उपचार स्थल - 


मरीज का इलाज आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़े किसी भी निजी या सरकारी अस्पताल में किया जा सकता है।

आवश्यक दस्तावेज - घायल पीड़ित का आधार कार्ड या पहचान पत्र।


घायल होने पर क्या करें 


1. आपातकालीन नंबर 112- दुर्घटना होने पर कोई भी व्यक्ति आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर सकता है।

2. अस्पताल पहुंचाना कॉल करने के बाद एंबुलेंस की मदद से या सीधे नजदीकी सूचीबद्ध अस्पताल में ले जाया जाता है।

3. कैशलेस सुविधा- अस्पताल पहुंचने पर मरीज से कोई एडवांस पेमेंट नहीं मांगा जाता और बिना किसी देरी के इलाज शुरू कर दिया जाता है।


नेक व्यक्ति के लिए प्रोत्साहन -


सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने वाले नेक व्यक्ति को सरकार की तरफ से नगद पुरस्कार और सम्मान भी दिया जाता है।

Author Photo

Shimaela Beg

Author, SRZ Results, And Content Enthusiast

Passionate about [General Knowledge, Sarkari Yojana, Popular Insights, Agriculture], with years of experience in [related field]. Loves to share knowledge and connect with readers.

Post a Comment

0Comments

Do not post spam links in the comment box.

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !