Welcome to SRZ Results | Trusted Source for Jobs, Education & Updates
SRZ Results SRZ Results.Com
Jobs • Schemes • GK • Indian Polity • Agriculture

Rajshree Yojana – Benefits, Eligibility, Documents, Application Process

0

 मुख्यमंत्री राजश्री योजना - विशेषताएं और लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया


Rajshree Yojana – Benefits, Eligibility, Documents, Application Process
Chief Minister Rajshree Yojana – Features and Benefits, Eligibility, Required Documents, Application Process

बेटियां घर की लक्ष्मी है लेकिन कई वजह से बालिकाओं की जन्म दर कम हो रही है बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने उन्हें शिक्षित व सशक्त बनाने के लिए राजस्थान सरकार ने 1 जून 2016 से मुख्यमंत्री राजश्री योजना शुरू की राजश्री योजना राजस्थान सरकार द्वारा बेटियों के जन्म शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एक प्रमुख कल्याणकारी पहल है इसके तहत राज्य की बालिकाओं को जन्म से लेकर कक्षा 12वीं तक पढ़ाई पर 50000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।


योजना की विशेषताएं और लाभ -


1. इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना है।

2. सरकार द्वारा या आर्थिक सहायता राशि चेक किस्तों में सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

3. पहली किस्त बालिका के जन्म के समय 2,500 रुपए प्रदान किए जाते हैं।

4. दूसरी किस्त बालिका के 1 वर्ष का होने पर और सभी आवश्यक टीके लगवाने के बाद 2,500 रुपए दिए जाते हैं। 

5. तीसरी किस्त बालिका के कक्षा 1 में प्रवेश लेने पर 4000 की राशि सहायता मिलती है।

6. चौथी किस्त कक्षा 6 में प्रवेश देने पर 5000 दिए जाते हैं।

7. पांचवी किस्त कक्षा दसवीं में प्रवेश लेने पर ₹11000 प्रदान किए जाते हैं।

8. छठी किस्त कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने पर 25000 की राशि प्रदान की जाती है।


पात्रता -


1. यह योजना केवल राजस्थान के मूल निवासियों के लिए उपलब्ध है।

2. योजना का लाभ 1 जून 2016 या उसके बाद जन्म बालिकाओं को ही मिलता है।

3. अधिकतम दो जीवित संतानों वाली बालिकाओं के माता-पिता इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

4. यदि किसी परिवार में पहली दो संताने बेटियां हैं तो दोनों को लाभ मिलेगा अगर तीसरी संतान के रूप में भी बेटी का जन्म होता है तो पहले दो बेटियों को केवल जन्म और प्रथम वर्ष के टीकाकरण का लाभ ही मिल सकेगा।


आवश्यक दस्तावेज -


1. जन्म प्रमाण पत्र

2. माता-पिता का मूल निवासी प्रमाण पत्र

3. राशन कार्ड

4. आधार से जुड़ा बैंक खाता 

5. आधार कार्ड 

6. फोटो


आवेदन प्रक्रिया - 


आवेदन प्रक्रिया - नजदीकी सरकारी अस्पताल या आंगनबाड़ी केंद्र या ईमित्र केंद्र पर संपर्क किया जा सकता है।


भामाशाह कार्ड की अनिवार्यता -


1. योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी का भामाशाह कार्ड अनिवार्य है। 

2. 15 में 2017 के बाद लाभार्थी का भामाशाह कार्ड होने पर सीधे भुगतान उसके खाते में किया जाएगा। 

3. लाभ प्राप्त करने के लिए गर्भवती महिला प्रसव पूर्व जांच ए एन सी जांच के दौरान भामाशाह कार्ड एवं भामाशाह कार्ड से जुड़ा हुआ बैंक खाते का विवरण निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र पर एएनएम,आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अथवा राजकीय चिकित्सा संस्थान में उपलब्ध करवाए। 

4. जिन लाभार्थी महिलाओं का भामाशाह नामांकन नहीं हुआ है ऐसी महिलाएं अपने निकटतम ईमित्र केंद्र में भामाशाह कार्ड बनवाकर निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र अथवा राज की चिकित्सा संस्थान में विवरण उपलब्ध करवाई।

Author Photo

Shimaela Beg

Author, SRZ Results, And Content Enthusiast

Passionate about [General Knowledge, Sarkari Yojana, Popular Insights, Agriculture], with years of experience in [related field]. Loves to share knowledge and connect with readers.

Post a Comment

0Comments

Do not post spam links in the comment box.

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !