लाड़ली लक्ष्मी योजना पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया
![]() |
| Ladli Laxmi Yojana Eligibility, Benefits, and Application Process |
लाडली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक प्रमुख पहल है जिसका उद्देश्य बेटियों के जन्म के प्रति समाज की सकारात्मक सोच विकसित करना उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना और उनके बेहतर भविष्य के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2 मई 2007 को किया था इसके बाद उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली ,छत्तीसगढ़, झारखंड और गोवा सहित अतिरिक्त राज्यों में इसका विस्तार किया गया यह 1 अप्रैल 2007 से प्रभावी हुई।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य इसे अपनाने वाले परिवारों की आर्थिक और शैक्षिक स्थिति को सुधार करने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करना है और कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है इसका मूल लक्ष्य कन्या शिशु के जन्म और पालन पोषण के प्रति रूढ़िवादी भारतीय परिवारों की सोच में सकारात्मक बदलाव लाना है।
योजना के लाभ -
1. लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत सरकार की ओर से बेटी के जन्म से पहले 5 साल तक हर साल ₹6000 उसके नाम से जमा किए जाते हैं इस स्कीम के तहत सरकार हर साल 6000 के राष्ट्रीय बचत पत्र खरीदनी है और इस समय-समय पर रिन्यू करती रहती है।
2. कुल मिलाकर ₹30000 बालिका के नाम से जमा किए जाते हैं लड़की को छठी कक्षा में प्रवेश के समय 2000 और नवी कक्षा में प्रवेश पर ₹4000 का भुगतान किया जाता है।
3. 11वीं कक्षा में दाखिले के समय उसे 7500 प्राप्त होंगे जब बालिका की आयु 21 साल की हो जाएगी तो उसे एक लाख की राशि से ज्यादा का भुगतान किया जाएगा।
पात्रता -
1. माता पिता मध्य प्रदेश के मूल निवासी होना चाहिए।
2. बालिका का जन्म 1 जनवरी 2006 या उसके बाद का होना चाहिए।
3. परिवार आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
4. अधिकतम दो लड़कियों को ही इस योजना का लाभ मिल सकता है।
आवेदन प्रक्रिया -
आवेदन प्रक्रिया - आवेदन के लिए आप अपने नजदीकी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं या फिर मध्य प्रदेश सरकार के आधिकारिक लाडली लक्ष्मी योजना पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
आवश्यक दस्तावेज -
आवश्यक दस्तावेज-
1. आवेदन पत्र
2. निवास प्रमाण पत्र
3. बालिका का जन्म
4. प्रमाण पत्र
5. माता-पिता का आधार कार्ड
6.समग्र आईडी
7.लाभार्थी का फोटो

Do not post spam links in the comment box.