माझी कन्या भाग्यश्री योजना - लाभार्थी, लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, एवं आवेदन की प्रक्रिया
![]() |
| Majhi Kanya Bhagyashree Yojana – Beneficiaries, Benefits, Eligibility, Required Documents, and Application Process |
माझी कन्या भाग्यश्री योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा बालिकाओं के सशक्तिकरण और उज्जवल भविष्य के लिए चलाई जा रही है यह एक कल्याणकारी पहल है महाराष्ट्र सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2016 को बेटियों की शिक्षा को बढ़ाने के लिए माझी कन्या भाग श्री योजना की शुरुआत की गई इस योजना के तहत राज्य के जो पिता या माता एक लड़की के पैदा होने के बाद एक साल के अंदर नसबंदी करवाते हैं तो उन्हें सरकार द्वारा ₹50,000 की धनराशि बैंक अकाउंट में लड़कियों के नाम पर जमा की जाएगी 2023 के अंतर्गत यदि माता-पिता ने दूसरी बेटी के पैदा होने के बाद परिवार नियोजन अपनाया तो नसबंदी कराने के बाद दोनों बेटियों के नाम 25000 -25000 रुपए बैंक में जमा होंगे इसी के साथ-साथ 1 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाता है।
| योजना का नाम | माझी कन्या भाग्यश्री योजना |
| आरंभ | 1 अप्रैल 2016 |
| लाभार्थी | राज्य की बालिका |
| राज्य | महाराष्ट्र सरकार द्वारा |
| उद्देश्य | महाराष्ट्र की लड़कियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना |
योजना के लाभ -
1. योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतर एक दो बेटियों को ही मिल सकता है।
2. माझी कन्या भाग्यश्री स्कीम 2023 के अंतर्गत लाभार्थी लड़की व उसकी मां के नाम पर नेशनल बैंक में जॉइंट अकाउंट खोला जा सकता है और दोनों को इसके अंतर्गत ₹100000 का दुर्घटना बीमा और ₹50000 का ओवरड्राफ्ट पर प्रदान किया जाएगा।
3. इस योजना के अनुसार योजना के अंतर्गत एक लड़की के जन्म के पश्चात नसबंदी करवा लेते हैं तो सरकार द्वारा ₹50,000 दिए जाएंगे।
4. यदि दो लड़कियों के जन्म के बाद नसबंदी करवा लेते हैं तो सरकार द्वारा 25-25000 दोनों को दिए जाएंगे।
5. महाराष्ट्र के अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सके इसलिए सरकार द्वारा परिवार की वार्षिक आय सीमा को ₹100000 से बढ़कर 7.5 lakh रुपए कर दिए गए हैं।
6. माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2023 के तहत राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि का उपयोग लड़की की शिक्षा के लिए किया जा सकता है।
7. इस योजना के तहत लड़कियों के माता-पिता को एक लड़की के पैदा होने के 1 वर्ष के अंदर या दूसरी लड़की पैदा होने के 6 महीने के भीतर नसबंदी करवाना अनिवार्य होगा।
योजना के लिए पात्रता -
1. आवेदन करने वाला दंपति महाराष्ट्र का निवासी होना चाहिए।
2. एक बेटी को जन्म देने के उपरांत 1 साल के अंदर नसबंदी करने वाला परिवार ही इस योजना के लिए पात्र होगा
3. दूसरी बेटी को जन्म देने के उपरांत 6 महीने के अंदर नसबंदी करने वाला परिवार ही इस योजना के लिए पात्र होगा।
4. अगर दंपति को कोई तीसरा बच्चा हो जाता है तो ऐसी स्थिति में पहले से जन्मे दो बेटियों को भी इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
5. आवेदन करने वाले परिवार की वार्षिक आय 75000 से कम होनी चाहिए।
6. माझी कन्या भाग्यश्री योजना का लाभ उठाने के लिए बेटियों का दसवीं पास उम्र 18 साल तथा अविवाहित होना अनिवार्य है।
आवश्यक दस्तावेज-
1. पासपोर्ट साइज फोटो
2. बेटी या मां का बैंक पासबुक
3. मोबाइल नंबर
4. निवास प्रमाण पत्र
5. आय प्रमाण पत्र
6. आधार कार्ड
7. नसबंदी करने का प्रमाण पत्र
8. कन्या का जन्म प्रमाण पत्र
9. राशन कार्ड
आवेदन की प्रक्रिया -
राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस MKBY 2023 के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें महाराष्ट्र शासन विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर माझी कन्या भाग्यश्री योजना की एप्लीकेशन फॉर्म पीडीएफ को डाउनलोड करना होगा आवेदन फॉर्म डाउनलोड के बाद आपको आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी जिस नाम ,पता, माता-पिता का नाम, बालिका की जन्म तिथि, मोबाइल नंबर आदि भरनी होगी सभी जानकारी भरने के बाद आपको अपने सभी दस्तावेज को फॉर्म के साथ अटैच करके अपने नजदीकी महिला और बाल विकास के कार्यालय में जमा कर दी इस तरह आपका माझी कन्या भाग्य श्री योजना 2023 में आवेदन पूरा हो जाएगा।

Do not post spam links in the comment box.