Welcome to SRZ Results | Trusted Source for Jobs, Education & Updates
SRZ Results SRZ Results.Com
Jobs • Schemes • GK • Indian Polity • Agriculture

Punjab National Bank (PNB) LBO Recruitment 2026

0

पंजाब नेशनल बैंक में, लोकल बैंक ऑफ़िसर (LBO) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन अधिसूचना जारी


Punjab National Bank (PNB) LBO Recruitment 2026
Online notification issued for recruitment to the post of Local Bank Officer (LBO) at Punjab National Bank.

 

विवरण:

पंजाब नेशनल बैंक (PNB), ने अब सभी स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए, पंजाब नेशनल बैंक में लोकल बैंक ऑफ़िसर (LBO) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसमे कुल 545 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जानी है। हालाँकि इस भर्ती के लिए कोई भी स्नातक पास अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन दिनांक 20 जुलाई 2026 से 09 अगस्त 2026 तक कर सकते है। इस भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ एवं आवेदन प्रक्रिया का संक्षिप्त विवरण नीचे दिया गया है।

पोस्ट डेट:

21/07/2026 06:57 PM

संक्षिप्त विवरण


पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है -

विज्ञापन संख्या PNB/LBO 2026
विभाग का नाम पंजाब नेशनल बैंक
कुल पदों की संख्या 545 
पद का नाम लोकल बैंक ऑफ़िसर (LBO)
प्रकाशित होने की तारीख 20/07/2026
विभागीय आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in
कार्य श्रेणी सरकारी नौकरी
आवेदन की प्रक्रिया Online

महत्वपूर्ण तिथियाँ


इस भर्ती से संबंधित आवेदन की प्रारंभ तिथि, अंतिम तिथि, तथा अन्य महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण नीचे दिया गया है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि 20/07/2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 09/08/2026
 

आवेदन शुल्क


PNB LBO भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क का विवरण नीचे दिया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान करने से पहले उम्मीदवारों को अधिसूचना में दिए गए सभी नियम, शर्तें एवं भुगतान संबंधी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।

भुगतान का प्रकार: ऑनलाइन

एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए: रु 59/- + 18% GST सहित
शेष अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए: रु 1180/- + 18% GST सहित

उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा


न्यूनतम आयु सीमा: 20 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा: 30 वर्ष

नोट:- उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।

रिक्ति विवरण


PNB LBO भर्ती 2026 के लिए रिक्ति विवरण इस प्रकार है - 

पद का नाम पदों की संख्या शैक्षणिक योग्यता
लोकल बैंक ऑफ़िसर (LBO) JMGS-I 545 उम्मीदवार को स्थानीय भाषा के ज्ञान के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से, किसी भी विषय में, स्नातक पास होना चाहिए।

PNB LBO भर्ती के लिए राज्य-वार रिक्तियों का विवरण


S.No राज्य का नाम भाषा दक्षता रिक्त पद
1 आंध्र प्रदेश तेलुगू 04
2 गुजरात गुजराती 77
3 कर्नाटक कन्नडा 78
4 महाराष्ट्र मराठी 67
5 तेलंगाना तेलुगू 41
6 तमिलनाडु तामिल 51
7 पश्चिम बंगाल बंगाली 80
8 जम्मू और कश्मीर उर्दू/ डोगरी/ कश्मीरी 09
9 लद्दाख उर्दू/ पुरगी/ भोटी 02
10 अरुणाचल प्रदेश अंग्रेज़ी 04
11 असम असमिया/बोडो 85
12 मणिपुर मणिपुरी 06
13 मेघालय गारो/खासी 08
14 मिज़ोरम मिज़ो 05
15 नगालैंड अंग्रेज़ी 05
16 सिक्किम नेपाली/ सिक्किमी 05
17 त्रिपुरा बंगाली/कोकबोरोक 18
 

चयन प्रक्रिया


(1) ऑनलाइन टेस्ट
(2) स्क्रीनिंग परीक्षा
(3) स्थानीय भाषा परीक्षा
(4) व्यक्तिगत साक्षात्कार

FAQ


प्रश्न 1 पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा किन पदों पर भर्ती की जा रही है? 
उत्तर PNB बैंक द्वारा, ग्रेड JMGS-I के अंतर्गत लोकल बैंक ऑफ़िसर के रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। 
प्रश्न 2 इस भर्ती की अंतिम तारीख क्या है?
उत्तर PNB LBO भर्ती के लिए आवेदन की आखरी तारीख 09/08/2026 निर्धारित की गई।
प्रश्न 3 इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यताएँ क्या है? 
उत्तर PNB LBO भर्ती के लिए कोई भी स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। चाए किसी भी विषय से स्नातक पास की हो।
प्रश्न 4 इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क क्या है?
उत्तर आवेदन शुल्क श्रेणीवार निर्धारित किया गया है जिसका विवरण ऊपर दिया गया है। 
प्रश्न 5 क्या अंतिम तिथि के बाद भी आवेदन किया जा सकता है? 
उत्तर PNB LBO भर्ती की अंतिम तिथि के बाद आवेदन नहीं किया जा सकता है। यदि PNB बैंक द्वारा भर्ती की तारीख बढ़ाई जाए। तो ऐसी स्तिथि में आप आवेदन कर सकते है। लेकिन इसकी पुष्टि के लिए पंजाब नेशनल बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहे। एवं जरुरी जानकारी से अप टू डेट रहे।
प्रश्न 6 क्या मुझे PNB LBO भर्ती के लिए आवेदन का सीधा लिंक मिल सकता है?
उत्तर हाँ आप PNB बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर सीधे लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। या हमारे द्वारा नीचे दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते है।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया


चरण 1. सबसे पहले PNB LBO भर्ती वेबसाइट पर जाए। 
चरण 2. अब आप अपने यूजर आईडी पासवर्ड की मदद से लॉगिन करे या न्यू पंजीयन करे। जिससे आपका पोर्टल पर पंजीकरण पूरा हो सके। 
चरण 3. अब अपने PNB LBO भर्ती के ऑनलाइन फॉर्म में सभी जानकारी एक दम सही - सही भरे। 
चरण 4. अब आप अपने सभी आवश्यक और जरुरी दस्तावेजों जैसे - मार्कशीट, फोटो, आधार कार्ड, हस्ताक्षर आदि सभी को साफ स्केन करे। और निर्धारित आकर फॉर्मेट में अपलोड करे।
चरण 5. दस्तावजों को सफलतापूर्वक अपलोड करने के बाद अपने शुल्क का भुगतान ध्यानपूर्वक करे। लेकिन इसके पूर्व शुल्क भुगतान के दिशा निर्देशों को अवश्य पढ़े।
चरण 6. शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात् अपने भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें। एवं अपने पास सुरक्षित रखे।

ऑनलाइन आवेदन


पंजाब नेशनल बैंक (PNB) LBO भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन, आधिकारिक अधिसूचना एवं विभाग की आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन जमा करने से पहले शैक्षिक योग्यता और अन्य पात्रता मानदंडों के विवरण के लिए पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ें।

Apply Online

Click On

Notification

Click On

Official Website

Click On

Author Photo

Rajkumar Yadav

Founder & Author, SRZ Results, And Content Enthusiast

Passionate about [Job Vacancy, General Knowledge, Government Schemes, Indian Polity, Communication Skills, Agriculture], with years of experience in [related field]. Loves to share knowledge and connect with readers.

Post a Comment

0Comments

Do not post spam links in the comment box.

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !