मुफ़्त गैस कनेक्शन योजना - पात्रता, लाभ, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया
![]() |
| Free Gas Connection Scheme – Eligibility, Benefits, Required Documents, Application Process |
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
उज्ज्वला योजना भारत सरकार द्वारा 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया से शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है इसका उद्देश्य ग्रामीण और गरीब परिवार की महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान करके उन्हें धुएं से मुक्त स्वच्छ रसोई ईंधन उपलब्ध कराना है और उन्हें सशक्त बनाना है केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई।
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना |
| देश | भारत |
| लांगू की गई |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |
| मंत्रालय | पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार |
| प्रारंभ | 1 मई 2016 |
| लाभ | योजना के तहत 14.2 किग्रा या 5 किग्रा का सिलिंडर और कनेक्शन मुफ़्त |
| स्थिति | सक्रिय |
योजना के लाभ -
1. मुफ्त कनेक्शन - इस योजना के तहत महिलाओं को बिना किसी अग्रिम जमा राशि के एलपीजी कनेक्शन दिया जाता है।
2. मुफ्ती सामग्री - केंद्र सरकार सुरक्षा जमा, प्रेशर रेगुलेटर ,सुरक्षा नली और गैस चूल्हा और पहला भरा हुआ सिलेंडर पूर्ण रूप से मुफ्त प्रदान किया जाता है।
3. सब्सिडी का लाभ - उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रति एलपीजी सिलेंडर विशेष सब्सिडी भी प्रदान की जाती है।
4. वित्तीय सहायता - केंद्र सरकार प्रति कनेक्शन ₹1600 की वित्तीय सहायता देती है (जिसमें सिलिंडर का सिक्योरिटी डिपॉजिट, रेगुलेटर, पाइप और बुकलेट शामिल होती है)।
5. मुफ़्त पहला सिलिंडर और चूल्हा - योजना के तहत लाभार्थी को पहला सिलिंडर और गैस चूल्हा (Stove) बिल्कुल मुफ़्त दिया जाता है।
पात्रता -
इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है:
1. आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
2. आवेदक का नाम सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना की सूची या सरकार द्वारा तय की गई श्रेणी एससी ,एसटी के अंतर्गत शामिल होना चाहिए।
3. आवेदक महिला के परिवार में पहले से कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज -
1. भरा हुआ उज्ज्वला योजना का केवाईसी फॉर्म
2. आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड
3. राशन कार्ड
4. बैंक पासबुक आधार से लिंक
5. आधार कार्ड
FAQ
प्रश्न - उज्जवला योजना पर कितनी सब्सिडी मिलती है और यह कैसे आती है?
उत्तर सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थी के आधार-लिंक्ड बैंक खाते (DBT) में जमा की जाती है। समय-समय पर सरकार द्वारा घोषित सब्सिडी दर (जैसे ₹300 प्रति रिफिल) लागू होती है।
प्रश्न - यदि ऑनलाइन स्टेटस चेक करने पर 'Pending' दिखा रहा है, तो क्या करें?
उत्तर यदि काफी समय से स्टेटस पेंडिंग है, तो अपने चुने गए एलपीजी वितरक (गैस एजेंसी) से संपर्क करें या टोल-फ्री नंबर 1800-266-6696 पर बात करें।
प्रश्न - क्या किराए के मकान में रहने वाले लोग भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं?
उत्तर उज्ज्वला 2.0 में प्रवासियों (Migrants) के लिए कोई एलपीजी कनेक्शन (LPG Connection) नहीं होना चाहिए। एवं परिवार BPL (गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी या योजना के तहत निर्धारित गरीब परिवारों की श्रेणी में आता हो।
आवेदन प्रक्रिया -
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इसके अतिरिक्त आप अपने नजदीकी एलपीजी गैस एजेंसी मैं जाकर सीधे ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद गैस वितरक द्वारा उनका सत्यापन किया जाता है और कनेक्शन जारी कर दिया जाता है।
| उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन करे- | Click Here |
| प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की ऑफिसियल वेबसाइट- | Click Here |

Do not post spam links in the comment box.