Welcome to SRZ Results | Trusted Source for Jobs, Education & Updates
SRZ Results SRZ Results.Com
Jobs • Schemes • GK • Indian Polity • Agriculture

Kanyashree Prakalpa Scheme – eligibility, documents, and application

0

कन्याश्री प्रकल्प योजना - योजना के मुख्य घटक, पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया


Kanyashree Prakalpa Scheme – eligibility, documents, and application
Kanyashree Prakalpa Scheme – Key components, eligibility, documents, and application process.

कन्याश्री प्रकल्प योजना- कन्याश्री प्रकल्प योजना पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा बालिकाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही एक अत्यंत सफल और पुरस्कृत कल्याणकारी पहल है इस योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार करना और बाल विवाह को रोकना है इस योजना की शुरुआत मार्च 2013 में हुई इस योजना के तहत पात्र बालिकाओं को वार्षिक छात्रवृत्ति और अनुदान सीधे बैंक खातों में दिया जाता है। 


योजना का संक्षिप्त विवरण


योजना का नाम कन्याश्री प्रकल्पा योजना
प्रारंभ वर्ष 8 मार्च 2013
राज्य पश्चिम बंगाल
योजना का प्रकार बालिकाओं को छात्रवृत्ति प्रदान करना
देश भारत
स्थिति सक्रिय

योजना के मुख्य घटक -


यह योजना तीन भागों में विभाजित है:

K1 स्कॉलरशिप 

(कक्षा 8)- 13 साल से 18 साल तक की अविवाहित बालिकाओं को ₹1000 प्रति वर्ष की वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। 

K2 अनुदान (18 वर्ष की आयु में)-

18वर्ष की आयु पूर्ण करने पर यदि लड़की अविवाहित है तो उसे उच्च शिक्षा या व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए 25000 रुपए का अनुदान दिया जाता है। 

K3 स्नातकोतर छात्रवृत्ति- स्नातक में कम से कम 45% अंक प्राप्त करने वाली और स्नातकोत्तर में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को यहां छात्रवृत्ति मिलती है इसके अतिरिक्त विज्ञान संकाय की छात्राओं को 2500रुपए प्रतिमाह और कला संकाय की छात्राओं को ₹2000 प्रति माह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है

पात्रता - 


आयु सीमा- k1 के लिए 13 से 18 वर्ष और K2 के लिए 18 वर्ष की अविवाहित होना अनिवार्य है। 
निवासी- आवेदक का परिवार पश्चिम बंगाल का निवासी होना चाहिए। 
पारिवारिक आय- परिवार की वार्षिक आय 1,20,000 से कम होनी चाहिए। 
वैवाहिक स्थिति- बालिका अविवाहित होनी चाहिए। 
विशेष रूप से विकलांग अनाथ लड़कियों और जूविनाइल जस्टिस होम में रहने वाली लड़कियों के लिए पारिवारिक आय और अविवाहित होने की कुछ शर्तों में छूट दी गई है।  

आवश्यक दस्तावेज -


1. बालिका का आयु का प्रमाण पत्र
2. माता-पिता का आय का प्रमाण पत्र
3. अविवाहित होने का घोषणा पत्र
4. आवासी प्रमाण पत्र वोटर आईडी,आधार कार्ड या राशन कार्ड
5. बैंक का खाता पासबुक
6. पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन प्रक्रिया -


ऑफलाइन प्रक्रिया - 

1. स्कूल संस्थान के माध्यम से- अपने स्कूल या संस्थान से k1फॉर्म k2 फार्म प्राप्त करे। 
2. फॉर्म में सभी जानकारी माता-पिता का नाम, जन्मतिथि ,खाते का विवरण सही-सही भरे। 
3. फार्म के साथ मांगे गए सभी दस्तावेज लगाए। 
4. भरा हुआ फॉर्म अपने प्रिंसिपल या नोडल शिक्षक के पास जमा कर दें। 

ऑनलाइन प्रक्रिया-

योजना का ऑनलाइन पंजीयन स्कूल एवं संस्था स्तर पर अधिकृत अधिकारियों द्वारा किया जाता है छात्र स्वयं ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सकती लेकिन आप अपने फार्म की ऑनलाइन स्थिति ट्रैक कर सकते हैं। 
Author Photo

Shimaela Beg

Author, SRZ Results, And Content Enthusiast

Passionate about [General Knowledge, Sarkari Yojana, Popular Insights, Agriculture], with years of experience in [related field]. Loves to share knowledge and connect with readers.

Post a Comment

0Comments

Do not post spam links in the comment box.

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !