Welcome to SRZ Results | Trusted Source for Jobs, Education & Updates
SRZ Results SRZ Results.Com
Jobs • Schemes • GK • Indian Polity • Agriculture

Atal Pension Yojana – How to open an account, eligibility, documents

0

 अटल पेंशन योजना - खाता कैसे खोलें, पात्रता, दस्तावेज. आवेदन प्रक्रिया


Atal Pension Yojana – How to open an account, eligibility, documents
Atal Pension Yojana – How to open an account, eligibility, documents, and application process.

भारत सरकार की एक गारंटी कृत सामाजिक सुरक्षा योजना है इसका लक्ष्य असंगठित क्षेत्र के लोगों को पेंशन की सुविधा प्रदान करना है इसका आरंभ कोलकाता में 9/5/ 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया मई2015 तक भारत की जनसंख्या में से केवल 11% के पास किसी भी तरह की वृती योजना है इस योजना का लक्ष्य संख्या में वृद्धि करना है इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारतीय नागरिकों को एक सुरक्षित और नियमित पेंशन प्रदान करना है जिससे वह अपने वृद्धावस्था में भी आरामदायक जीवन जी सके।

इस योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर लाभार्थी को 1000 से 5000 प्रति माह तक की निश्चित पेंशन मिलती है या असंगठित क्षेत्र के कामगारों और उन नागरिकों के लिए है जिनके पास अन्य कोई पेंशन कवरेज नहीं है।


योजना के लाभ और विशेषताएं -


1. गारंटी कृत पेंशन सदस्य की उम्र और योगदान के आधार पर 60 वर्ष की आयु से रुपए 1000 रुपए ,2000 रुपए ₹3000 ,4000 या रुपए 5000 प्रति माह की न्यूनतम पेंशन की गारंटी सरकार देती है।

2. जीवन साथी का पेंशन- ग्राहक की मृत्यु के बाद उनके पति या पत्नी को समान पेंशन राशि मिलती रहती है। 

3. नॉमिनी को रिटर्न- यदि ग्राहक और जीवनसाथी दोनों की मृत्यु हो जाती है तो जमा की गई पूरी पेंशन राशि नॉमिनी को लौटा दी जाती है।


योगदान -


अंशदान की राशि आपके द्वारा चुनी गई पेंशन सलैब और जुड़ने की उम्र पर निर्भर करती है उम्र जितनी कम होगी प्रीमियम उतना ही कम होगा। 

पैसे का भुगतान ऑटो डेबिट सुविधा के जरिए मासिक ,त्रैमासिक या छह माही आधार पर बचत बैंक खाते से किया जा सकता है। 

टैक्स लाभ- पेंशन योजना के तहत जमा की गई राशि और आयकर अधिनियम की धारा 80 CCD(1) के अंतर्गत टैक्स में छूट का लाभ मिलता है।


खाता कैसे खोलें -


यह सुविधा लगभग सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों और डाकघर में उपलब्ध है आप अपने बचत खाते के माध्यम से या इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके इसे आसानी से शुरू कर सकते हैं। 


पात्रता -


आयु सीमा- आवेदक की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

बैंक खाता- आवेदक का किसी भी बैंक या डाकघर में बचत खाता होना अनिवार्य है जो आधार से लिंक हो।

आयकर दाता- कोई भी व्यक्ति जो आयकर दाता है इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता है।


आवश्यक दस्तावेज -


1. आधार कार्ड पहचान और एड्रेस के प्रमाण के लिए।

2. मोबाइल नंबर बैंक खाते और पेंशन अपडेट के पंजीकरण के लिए।

3. बैंक पासबुक बचत खाते के विवरण के लिए।


आवेदन प्रक्रिया - 


आवेदन प्रक्रिया - ऑफलाइन - आप अपने नजदीकी बैंक शाखा या डाकघर में जाकर अटल पेंशन योजना का फॉर्म भर सकते हैं फॉर्म को बैंक से प्राप्त किया जा सकता है।

ऑनलाइन - यदि आपका नेट बैंकिंग चालू है तो आप बैंक की वेबसाइट या प्रोटीयन एनपीएस के माध्यम से भी इसे सकरी कर सकते हैं।

Author Photo

Shimaela Beg

Author, SRZ Results, And Content Enthusiast

Passionate about [General Knowledge, Sarkari Yojana, Popular Insights, Agriculture], with years of experience in [related field]. Loves to share knowledge and connect with readers.

Post a Comment

0Comments

Do not post spam links in the comment box.

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !