प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के प्रमुख आंकड़े व योजना के तहत प्रशिक्षित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या
![]() |
| प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना |
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना PMKVY : 15 जुलाई 2015 को शुरू की गई 'प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना' (पीएमकेवीवाई) युवाओं को निःशुल्क अल्पकालीन कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके और उन्हें कौशल प्रमाणन के लिए मौद्रिक पुरस्कार के माध्यम से प्रोत्साहित करके देश में कौशल विकास को बढ़ावा देती है। इस योजना का उद्देश्य उद्योग और युवाओं की रोजगार क्षमता, दोनों को सशक्त बनाना है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक प्रमाणित उम्मदीवार को परीक्षा पास करने पर प्रोत्साहन के रूप में 500 रुपए का पुरस्कार दिया जाता है।
PMKVY 2 . 0
पायलट पीएमकेवीवाई (2015 - 16 ) के सफल कार्यान्वयन के बाद, PMKVY 2 . 0 (2016 - 20) को क्षेत्र और भौगोलिक विस्तार दोनों ही स्तरों पर बढ़ाकर लॉन्च किया गया और इसे भारत सरकार के अन्य मशीनों जैसे 'मेक इन इंडिया', डिजिटल इंडिया', स्वच्छ भारत आदि के साथ बेहतर तालमेल के लिए तैयार किया गया।
वित्त वर्ष 2015 - 16 से वित्त वर्ष 2021 - 22 तक लांगू PMKVY के तीनो संस्करणों के अंतर्गत अल्कालिक प्रशिक्षण घटक के तहत प्लेसमेंट की दर 42 . 8 प्रतिशत रही है।
PMKVY 4.0
पीएमकेवीवाई 4 . 0 के तहत, प्रशिक्षित उम्मीदवारों को उनके विभिन्न करियर पथ चुनने के लिए उचित रूप से उन्मुख करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। रोजगार के अवसरों को सुलभ बनाने के लिए 'स्किल इंडिया डिजिटल हब' (एसआईडीएच - सिद्ध) प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है। जो कौशल विकास शिक्षा रोजगार और उद्यमिता के तंत्र को एक साथ जोड़ता है।
पीएमकेवीवाई 4 . 0 के अंतर्गत पिछले तीन वित्त वर्षों 2022 - 25 के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 1,244 . 52 करोड़ से अधिक रुपए का उपयोग किया गया है। 11 जुलाई 2025 तक इस चरण के तहत विनिर्माण, निर्माण, स्वाथ्य सेवा, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक और रीटेल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में 1 . 63 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिया गया है।
योजना किसके लिए है ?
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना PMKVY सभी पात्र पुरष और महिला दोनों के लिए है। आप अपने करियर क्षेत्र के हिसाब से योजना के लिए आवेदन कर सकते है। जिससे आपके करियर को एक नया आयाम मिलने के साथ आपको विभिन्न प्रकार के पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। इसके साथ ही प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।
PMKVY योजना में लगने वाले आवश्यक दस्तावेज :
- अपडेटेड आधार कार्ड
- डीबीटी बैंक पासबुक
- नवीनतम निवास प्रमाण पत्र
- सक्रीय मोबाइल नंबर
- सक्रीय ईमेल आईडी
- मार्कशीट और उच्च शिक्षा प्रमाणपत्र
- पिता का आय प्रमाण पत्र
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
PMKVY योजना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए पात्रता मानदंड
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना PMKVY में आवेदन जमा करने की प्रक्रिया काफी सुलभ और सहज है। हालाँकि उम्मीदवारों कुछ पात्रता की शर्तों को पूरा करना जरुरी है।
- आयु सीमा : योजना के तहत आवेदन करने के लिए सभी पात्र पुरुष और महिला उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता : हालाँकि PMKVY योजना सभी उम्मीदवारों के लिए समान रूप से कार्य करती है। लेकिन इस योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। जिसमे उम्मीदवारों के पास कम से कम कक्षा 8वीं या उससे अधिक होनी चाहिए। और कुछ कोर्सेस के लिए 10वीं या 12वीं पास होना आवश्यक है।
- राष्ट्रीयता : केवल भारतीय नागरिक ही योजना के लिए पात्र है।
- अन्य मानदंड विवरण: इस योजना के लिए उम्मीदवार इस तथ्य की पुष्टि कर लें की वह किसी अन्य कौशल विकास योजना में पंजीकृत या लाभान्वित न हो।
आवेदन जमा करने की ऑनलाइन प्रक्रिया
PMKVY योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया काफी तेज है। इस योजना में रूचि रखने वाले उम्मीदवार प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना PMKVY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन दे सकते है। साथ अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को जस्ती कर सम्बंधित कार्यालय में जमा कर सकते है।
या आप इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या एमपी ऑनलाइन कीओस्क के जरिए भी ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते है।
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना PMKVY के लिए सीधे आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करे CLICK HERE
.png)

Do not post spam links in the comment box.