ई - श्रम असंगठित श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस (NDUW) व ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
| ई - श्रम योजना |
ई - श्रम योजना उन लाभार्थियों के लिए है जोकि दिनरात मेहनत मजूरी करते है। और अपने सपनों को पूरा करना चाहते है। या जो असंगठित श्रमिक के रूप में कार्यरत है। NDUW एक राष्ट्रीय डेटाबेस है। जिसका उद्देश्य हर लाभार्थी श्रमिक को पंजीकृत करना है। जोकि असंगठित क्षेत्र में काम करते है। इस योजना की मदद से सरकार स्वयं लाभार्थी तक आसानी से पहुँच जाती है। और उन्हें विभिन्न प्रकार से योजना का लाभ प्रदान करती है। आइए जानते है ई - श्रम योजना के बारे में।
ई - श्रम योजना क्या है ?
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आधार से जुड़े असंगठित श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस (NDUW) तैयार करने के लिए 26 अगस्त 2021 को "ई - श्रम" पोर्टल की शुरुआत की थी। ई - श्रम पोर्टल का उद्देश्य स्व - घोषणा के आधार पर असंगठित श्रमिकों को पंजीकृत करना और उन्हें एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर प्रदान कर सहायता पहुचाना है। 4 नवंबर 2025 तक ई - श्रम पोर्टल पर 31 . 33 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिक पंजीकृत हो चुके है। जिनमे से 54 % महिलाएं शामिल है।
मंत्रालय ने असंगठित श्रमिकों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ देने के लिए 21 अक्टुम्बर 2024 को ई - श्रम "वन - स्टॉप - सॉल्यूशन" का शुभारंभ किया। इसके बाद सात जनवरी 2025 को भाषिणी प्लेटफॉर्म के माध्यम से ई - श्रम पोर्टल पर बहुभाषी कार्यक्षमता को शामिल किया गया, जिससे 22 भारतीय भाषाओँ में संवाद करना संभव हो गया है। इसी क्रम में 24 फ़रवरी 2025 को ई - श्रम मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया और अब ई - श्रम पोर्टल को नेशनल करियर सर्विस, प्रधानमंत्री श्रम योगी मान - धन, स्किल इंडिया डिजिटल और माई - स्किम जैसे पोर्टलों के साथ - साथ 'उमंग' एवं डिजिलॉकर 'मोबाइल ऐप' के साथ भी एकीकृत कर दिया गया है।
योजना का उद्देश्य
ई - श्रम योजना के माध्यम से सरकार द्वारा श्रमिकों की विभिन्न प्रकार से सहायता करना है। जिसमे सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल है।
- इस योजना में पंजीकृत होने का सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है की -
- आप आंगनवाड़ी में मातृवन्दना योजना का लाभ ले सकती है।
- आप मानधन योजना में अपना पंजीयन करवा सकते है।
- आप सरकार द्वारा संचालित बड़े पोर्टल से सीधे जुड़ सकते हो। जैसे राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस), ईपीएफओ, स्किल इंडिया पोर्टल, डिजिलॉकर आदि पोर्टल जोकि विभिन्न योजना के अलावा रोजगार के अवसर भी प्रदान करते है।
- ई - श्रम योजना बच्चों के करियर, वित्त सहायता, स्वास्थ्य बीमा जैसे लाभ मिलने के साथ यह योजना आर्थिक सहायता भी प्रदान करती है।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- सक्रीय मोबाइल फोन
ई - श्रम योजना के लिए आवेदन की सहज ऑनलाइन प्रक्रिया
नागरिक ई - श्रम योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते है। जोकि कॉमन सर्विस सेंटर या MP ऑनलाइन कीओस्क की मदद से किया जा सकता है। और यदि आप घर बैठे अपना पंजीयन करना चाहते है। तो आपको ई - श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। और नागरिक पंजीयन से सम्बंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
ऑनलाइन पंजीकरण के कुछ मूल बिन्दु
- सबसे पहले नागरिक पंजीयन लिंक पर क्लिक करे।
- अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करे।
- ओटीपी दर्ज करे और सब्मिट करे।
- अब आपके सामने प्रदर्शित ऑनलाइन फॉर्म में सभी व्यक्तिगत विवरण जैसे - पिता, पति का नाम, माता का नाम, स्थानीय पूर्ण पता, नॉमिनी विवरण, अपने काम का विवरण जो आप वर्तमान में करते है।, संबल कार्ड नंबर यदि उपलब्ध हो तो दर्ज करे, बैंक पासबुक खाता नंबर सही भरे, अब सभी जानकारी को स्वयं से सत्यापित करने के पश्चात् फॉर्म सब्मिट करे।
- अब ई - श्रम कार्ड प्रिंट करे। और अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर जोकि आपको टेक्स्ट सन्देश के माध्यम से प्राप्त होगा इसे संभाल कर रखे। ताकि बाद में उपयोग किया जा सके।
महत्वपूर्ण
योजना का नाम - ई - श्रम योजना
आधिकारिक वेबसाइट - https://eshram.gov.in/
कस्टमर केयर नंबर - 14434/18008896811 (सुबह 9.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक रोज़ाना)
.png)
Do not post spam links in the comment box.