PM SvaNidhi kya hai ? योजना का आर्थिक एवं सामाजिक महत्व

Rajkumar Yadav
0

 पीएम स्वनिधि योजना क्या है ? योजना का आर्थिक एवं सामाजिक महत्व और योजना का लाभ कैसे ले

PM SvaNidhi kya hai ? योजना का आर्थिक एवं सामाजिक महत्व
पीएम स्वनिधि

पीएम स्वनिधि (PM STREET VENDOR ATMANIRBHAR NIDHI) योजना को केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा जून 2020 में लॉन्च किया गया था। इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य कोविड 19 महामारी और उसके बाद लांगू लॉकडाउन के कारण गभीर रूप से प्रभावित हुए स्ट्रीट वेंडर को अपनी आजीविका को फिर से शुरू करने के लिए सस्ती कार्यशील पूंजी ऋण प्रदान करना था। यह भारत के आधुनिक इतिहास में अनौपचारिक शहरी अर्थव्यवस्था को औपचारिक वित्तीय प्रणाली से जोड़ने का सबसे बड़ा संगठित प्रयास है।

पीएम स्वनिधि योजना के आर्थिक एवं सामाजिक महत्त्व

  1. वित्तीय समावेशन - इस योजना ने पारंपरिक रूप से बैंकिंग प्रणाली से बाहर रहे सूक्ष्म उद्यमियों को औपचारिक ऋण नेटवर्क के दायरे में लाकर "क्रेडिट स्कोर" बनाने का अवसर दिया है।
  2. डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा - योजना के तहत डिजिटल भुगतान करने और स्वीकार करने पर वेंडर्स को कैशबैक प्रोत्साहन दिया जाता है। जिससे देश के टियर 2 और टियर 3 शहरों में डिजिटल साक्षरता का तीव्र प्रसार हुआ है।
  3. संपाश्र्विक मुक्त ऋण - बिना किसी ग्यारंटी के रु 10,000 जोकि अब वर्तमान में 15000 की प्रारंभिक कार्यशील पूंजी प्रदान की जाती है। जिसे समय पर चुकाने पर ऋण की सीमा बढ़ाकर रु 20,000 जोकि अब वर्तमान में 25000 और फिर 50,000 तक कर दी जाती है। हालाँकि समयानुसार सरकार द्वारा इस योजना की राशि को 1 लाख तक ले जाया जा सकता है। 
  4. नियमित पुनर्भुगतान पर ब्याज सब्सिडी - समय पर या जल्दी ऋण चुकाने वाले लाभार्थियों के बैंक खातों में 7 % की दर से वार्षिक ब्याज सब्सिडी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के माध्यम से जमा कर दी जाती है।
यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सिमित नहीं है। बल्कि स्वनिधि से समृद्धि घटक के माध्यम से लाभार्थियों और उनके परिवारों को केंद्र सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं (जैसे - पीएम सुरक्षा बीमा, आयुष्मान भारत, पीएम जीवन ज्योति बीमा) से जोड़कर एक व्यापक सामाजिक सुरक्षा कवच प्रदान करती है।

योजना का लाभ कैसे लें 

  1. पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेने के लिए आपको अपने नजदीकी ग्राम पंचायत (ग्रामीण क्षेत्र) नगर पालिका (शहरी क्षेत्र), कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या MP ऑनलाइन केंद्र पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।
  2. यदि आप स्वयं से अपना पंजीकरण करना चाहते है तो आप पीएम स्वनिधि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए। (PM SVANidhi)
  3. और अपनी आवश्यकता के अनुसार अपने ऋण का चुनाव करके आवेदन जमा करे।
  4. और सम्बंधित बैंक में जाकर अपने ऋण की स्तिथि पता करे। कुछ ही दिनों में आधिकारिक सत्यापन के बाद ऋण की राशि आपके DBT खाता में डाल दी जाती है।
  5. लेकिन ध्यान रहे पीएम स्वनिधि (PM SVANidhi) वेबसाइट केवल शहरी क्षेत्र के लाभार्थियों के लिए है। इस पोर्टल से आप लोन के लिए आवेदन नहीं कर सकते है। 
  6. ग्रामीण क्षेत्रों के लाभार्थियों को योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीण कामगार सेतु पोर्टल के माध्यम से योजना के लिए आवेदन जमा करना होगा।
  7. हालाँकि ग्रामीण क्षेत्रों के लाभार्थी इस योजना के लिए अपने ग्राम पंचायत के मंत्री सचिव से सीधे संपर्क कर सकते है। और योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

Post a Comment

0Comments

Do not post spam links in the comment box.

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !