National Career Service (NCS) Kya hai ? एनसीएस की विशेषताएं

Rajkumar Yadav
0

 राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) के बारे में व NCS की प्रमुख विशेषताओं का विवरण 

National Career Service (NCS) Kya hai ? एनसीएस की विशेषताएं
 राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस)

राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) NATIONAL CAREER SERVICE NCS परियोजना ने राष्ट्रीय रोजगार सेवा का कायाकल्प कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न प्रकार की रोजगार संबंधी सेवाएं प्रदान की है। यह पोर्टल करियर संबंधी सेवाओं के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में कार्य करता है। जिसमे निजी और सरकारी क्षेत्र की नौकरियां तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम आदि शामिल है। 

एनसीएस पोर्टल की विशेषताएं

राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल की मुख्य विशेषताओं में शामिल है -
  1. करियर मार्गदर्शन प्रदान करने वाले लगभग 1183 परामर्शदाता
  2. कुल 3960 से अधिक कार्य - भूमिकाओं का विस्तृत विवरण और उनसे संबंधित करियर सामग्री का विशाल ज्ञान भंडार।
  3. सात विभिन्न भाषाओँ में संचालित टोल फ्री कॉल सेंटर (Helpdesk number 1514)
  4. सुचना के आदान - प्रदान के लिए 30 राज्यों के साथ एकीकरण।
  5. प्रतिष्ठित पोर्टलों और निजी संगठनों के साथ रणनीतिक साझेदारी। 
  6. ईपीएफओ, ईएसआईसी, ई - माइग्रेट, माई - भारत, एमएसडीई (स्किल इंडिया पोर्टल), डिजिलॉकर, पीएम गतिशक्ति, दिशा और प्रयास पोर्टलों के साथ जुड़ाव।
  7. तथा UPSC, SSC, रेलवे भर्ती बोर्ड जैसे सरकारी भर्ती निकायों के साथ जुड़ाव।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के रोजगार महानिदेशालय (डीजीई) ने "राष्ट्रीय करियर सेवा" यानि NCS पोर्टल को मात्र नौकरियों की जानकारी देने वाले मंच के स्थान पर नौकरी चाहने वालों के लिए एक सम्पूर्ण करियर विकास पोर्टल बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए है। 10 अप्रैल 2025 तक एनसीएस पोर्टल पर लगभग 5 . 72 करोड़ नौकरी चाहने वाले 49 . 99 लाख सक्रीय नियोक्ता और 38 . 82 लाख सक्रीय रिक्तियां उपलब्ध है। वर्ष 2015 में इसकी शुरुआत के बाद से अब तक इस पोर्टल पर कुल 6 . 79 करोड़ रिक्तियां जुटाई जा चूँकि है। विदेश मंत्रालय के सहयोग से 20 अप्रैल 2022 से एनसीएस पोर्टल पर अंतराष्ट्रीय नौकरियों के लिए एक नया मॉड्यूल भी जोड़ा गया है और 10 अगस्त 2025 तक विदेश मंत्रालय के साथ पंजीकृत लगभग 538 भर्ती एजेंटों ने एनसीएस पर अपना पंजीकरण कराया है। जिसके माध्यम से पोर्टल पर 27,505 से अधिक अंतराष्ट्रीय रिक्तियां उपलब्ध कराई गई है। 

एनसीएस ने करियर परामर्श के केंद्र के रूप में कार्य करने और आउटरीच कार्यकलाप करने के लिए मॉडल करियर केंद्रों (MCC) की स्थापना की परिकल्पना की है। सरकार एमसीसी स्थापित करने के लिए राज्यों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। एनसीएस को ई श्रम, उद्यम और स्किल इंडिया पोर्टल के साथ एकीकृत किया गया है। अब तक एनसीएस पोर्टल पर 1 . 61 करोड़ से अधिक ई - श्रम पंजीकृत किए गए है। और लगभग 40 . 40 लाख ई - श्रम श्रमिकों को नियोक्ताओं द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया है एनसीएस पोर्टल पर 47 . 21 लाख से अधिक एमएसएमई नियोक्ताओं को पंजीकृत किया गया है। इसके अलावा एनसीएस पोर्टल पर 62 . 28 लाख से अधिक एसआईपी उम्मीदवार प्रोफ़ाइल उपलब्ध है। 

एनसीएस (NCS) करियर परामर्श केंद्र

एनसीएस ने करियर परामर्श के केंद्र के रूप में कार्य करने और बाहरी गतिविधियों के संचालन के लिए मॉडल करियर केंद्रों यानि एमसीसी की स्थापना की परिकल्पना की है। सरकार इन केंद्रों की स्थापना के लिए राज्यों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। एनसीएस पोर्टल को ई - श्रम, उद्यम और स्किल इंडिया पोर्टल के साथ एकीकृत किया गया है।

रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए नौकरी चाहने वाले युवाओं को एनसीएस के माध्यम से "स्किल इंडिया डिजिटल हब" की सहायता से कौशल प्रदान कर उनके कौशल को उन्नत किया जा रहा है। यह पोर्टल संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग, और रेलवे भर्ती बोर्डों द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के उन उम्मीदवारों की सूची भी सार्वजानिक रूप से साझा करता है। जो अंतिम योग्यता सूची में स्थान नहीं बना पाए थे। इससे नियोक्ताओं को उन योग्य उम्मीदवारों से सीधे जुड़ने में मदद मिलती है। जिनके लिए उन्हें अलग से प्रारंभिक छटनी या बुनियादी स्क्रीनिंग करने की आवश्यकता नहीं होती है।

अन्य आवश्यक विवरण

  • एनसीएस का पूरा नाम - राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) (NATIONAL CAREER SERVICE)
  • एनसीएस की आधिकारिक वेबसाइट - www.ncs.gov.in
  • एनसीएस हेल्पलाइन नंबर - 1514

Post a Comment

0Comments

Do not post spam links in the comment box.

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !