Welcome to SRZ Results | Trusted Source for Jobs, Education & Updates
SRZ Results SRZ Results.Com
Jobs • Schemes • GK • Indian Polity • Agriculture

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Required Documents

0

 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज


Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Required Documents
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana: Objectives, Eligibility, and Required Documents

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं के उत्थान शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है इसके तहत पात्र परिवार की बालिकाओं को उनके जन्म से लेकर स्नातक डिग्री तक की पढ़ाई के लिए कुल 6 चरणों में 25000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लिंग समानता को बढ़ावा देना, कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, परिवारों पर फाइनेंशियल तनाव को कम करना और यह सुनिश्चित करना कि महिलाओं के पास आगे बढ़ाने की समान अवसर हो।


कन्या सुमंगल योजना की मुख्य विशेषताएं -


योजना का नाम कन्या सुमंगल योजना
राज्य उत्तर प्रदेश सरकार
परिचय का वर्ष 2019
फाइनेंशियल लाभ 25000 रुपए तक
लाभार्थी उत्तर प्रदेश में रहने वाली बालिकाएं
योग्यता 1 अप्रैल 2019 को या उसके बाद जन्मी लड़कियां
सहायता पैटर्न 6 किस्तों में जारी लाभ
अवधी जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक
भुगतान का तरीका डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT)
लाभार्थी लिमिट  प्रति परिवार अधिकतम दो बालिकाएं
नोडल विभाग महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश
मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा कल्याण और सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना

योजना के मुख्य उद्देश्य-


1. भ्रूण ह्त्या रोकना- बालिकाओं के प्रति सामाजिक नकारात्मक सोच और कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना। एवं 
2. बाल विवाह का अंत- बाल विवाह की कुप्रथा को समाप्त करना 
3. शिक्षा को बढ़ावा देना- बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना।

वितरण प्रक्रिया (6 चरण) - 


बालिका को मिलने वाली कुल ₹25000 की धनराशि किस्तों में इस प्रकार दी जाती है -

1. पहले चरण बालिका के जन्म पर ₹2000
2. दूसरा चरण एक वर्ष तक के सभी टीकाकरण पूरे होने पर ₹1000 
3. तीसरा चरण कक्षा 1 में प्रवेश लेने पर ₹2000
4. चौथा चरण कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर ₹2000
5. पांचवें चरण कक्षा 9 में प्रवेश देने पर ₹3000
6. छठा चरण कक्षा 10 या 12वीं पास करके स्नातक डिग्री या कम से कम 2 वर्ष डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर ₹5000

 पात्रता -


1. लाभार्थी परिवार का उत्तर प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है 
2. परिवार की वार्षिक ₹300000 से अधिक नहीं होनी चाहिए
3. परिवार में अधिकतम दो बालिकाओं को ही इस योजना का लाभ मिल सकता है

कन्या सुमंगल योजना के लिए कैसे अप्लाई करें -


1. आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
2. नियम पढ़ने के बाद में सहमत हूं पर क्लिक करें और जारी रखें पर क्लिक करें
3. आवेदक का विवरण जैसे मोबाइल नंबर, संबंध और जिला दर्ज करें
4. ओटीपी की जांच पूरी करें और अपना log.in बनाएं
5. रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें
6. अप्रूवल के लिए एप्लीकेशन सबमिट करें

 कन्या सुमंगल योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज -


1. बच्चों के नाम के साथ राशन कार्ड
2. परिवार की आय का सर्टिफिकेट
3. बच्चे के माता-पिता या अभिभावकों के आधार कार्ड
4. बैंक पासबुक की कॉपी 
5. हाल ही में बच्चों की फोटो
Author Photo

Shimaela Beg

Author, SRZ Results, And Content Enthusiast

Passionate about [General Knowledge, Sarkari Yojana, Popular Insights, Agriculture], with years of experience in [related field]. Loves to share knowledge and connect with readers.

Post a Comment

0Comments

Do not post spam links in the comment box.

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !