भारतीय थल सेना, वायु सेना एवं नौ सेना के वीर और साहसी सैनिकों को सम्मानित करने के लिए वीरता पुरस्कार
1. परमवीर चक्र (PARAM VIR CHAKRA): यह वीरता के लिए दिए जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार या पदक है। जो थल, जल, व वायु में दुश्मन के सामने बहादुरी के सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन या आत्म - बलिदान के लिए वीरों को दिया जाता है। यह मैडल या पदक कांस्य का बना होता है। जिस पर एक ओर इंद्रवज्र अंकित होता है। जबकि दूसरी ओर हिंदी व अंग्रेजी में परमवीर चक्र लिखा होता है। पदक को सैनिक अपनी कमीज के बायीं ओर बैगनी रंग के रिबन से लगाता है।
2. महावीर चक्र (MAHAVIR CHAKRA): यह दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार या पदक है, जो थल, जल एवं वायु में दुश्मन के सामने बहादुरी के सर्वोत्कृष्ट कार्य करने पर दिया जाता है। यह पदक स्टैंडर्ड चांदी का बना होता है। इसका आकार गोल होता है। जिसके एक ओर पांच कोण वाले सितारे के बीच में राष्ट्रचिन्ह अंकित होता है। दूसरी ओर कमल तथा हिंदी और अंग्रेजी में महावीर चक्र लिखा रहता है।
3. वीर चक्र (VIR CHAKRA): यह तृतीय श्रेणी का वीरता पुरस्कार है। जो थल, जल एवं वायु में दुश्मनों के सामने साहस, पराक्रम और आत्म बलिदान के लिए दिया जाता है। यह पदक भी स्टैंडर्ड चांदी का बना होता है। इसके एक ओर पांच कोण वाला सितारा तथा अशोक चक्र एवं दूसरी ओर दो कमल अंकित होते है। इस पदक को नीली और केसरी पट्टी के साथ पहना जाता है।
4. विशिष्ट सेवा मैडल (VISHISHT SEVA MEDAL): यह सेना के कर्मचारियों को असाधारण तथा उच्च कोटि के विशिष्ट सेवा कार्य के लिए दिए जाते है। जिनमे अशोक चक्र और जीवन रक्षा पदक शामिल है।
5. अशोक चक्र (ASHOKA CHAKRA): यह पुरस्कार थल, जल और नभ में साहस, पराक्रम या आत्म बलिदान का अत्यंत ही सराहनीय कार्य दिखाने के लिए प्रदान किया जाता है।
6. जीवन रक्षा पदक (JEEVAN RAKSHA PADAK): डूबने से, आग से या किसी भी तरह से प्राण बचाने के लिए प्रदर्शित साहस एवं वीरतापूर्ण कार्यों के लिए यह पदक प्रदान किया जाता है।
.png)

Do not post spam links in the comment box.