Welcome to SRZ Results | Trusted Source for Jobs, Education & Updates
SRZ Results SRZ Results.Com
Jobs • Schemes • GK • Indian Polity • Agriculture

Railway RRB Technician Recruitment 2026 Notification Released

0

रेलवे में, टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन अधिसूचना जारी

Railway RRB Technician Recruitment 2026 Notification Released
रेलवे भर्ती बोर्ड, RRB रेलवे ने BE / B.Tech, इंजीनियरिंग डिग्री / डिप्लोमा वाले उम्मीदवारों के लिए नवीनतम भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। रेलवे द्वारा कुल 6,565 पदों पर, टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल, टेक्नीशियन ग्रेड-III के पदों पर भर्ती की जानी है। अब सभी पात्र उम्मीदवार दिनांक 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के तहत 7th CPC, के तहत मासिक वेतन 29,200/- से 19,900/- रु तक उम्मीदवारों को दिया जाएगा। जो उम्मीदवार रेलवे की इस नवीनतम रिक्ति भर्ती में रूचि रखते है। और सभी पात्रता और मानदंडों को पूरा करते है। आवेदन कर सकते है।

संक्षिप्त विवरण

विज्ञापन संख्या CEN NO 02/2026
विभाग का नाम रेलवे भर्ती बोर्ड
कुल पदों की संख्या 6,565 
पद का नाम टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल, टेक्नीशियन ग्रेड-III
प्रकाशित होने की तारीख 23/05/2026
विभागीय आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in
कार्य श्रेणी सरकारी नौकरी
आवेदन की प्रक्रिया Online

महत्वपूर्ण तिथियाँ

यहाँ उम्मीदवारों को रेलवे RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानकारी दी गई है। महत्वपूर्ण तिथियाँ परिवर्तन के अधीन है वैकल्पिक या अतिरिक्त तिथियां हो सकती है। 

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभ तिथि 30/06/2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29/07/2026
ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 29/07/2026

उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क

यहाँ उम्मीदवारों को रेलवे RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क के भुगतान के सम्बद्ध में जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है। की ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान जमा करने से पहले अधिसूचना में दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ ले उसके बाद ही शुल्क का भुगतान जमा करे।
  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए: रु  500/-
  • एससी /  एसटी / दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए: रु  250/-
  • सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों के लिए: रु  250/-
  • फॉर्म सुधार शुल्क: रु  250/-
  • भुगतान का माध्यम: ऑनलाइन 
नोट: अधिसूचित पदों के लिए किया गया शुल्क भुगतान किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा: 30 वर्ष (टेक्नीशियन ग्रेड-III)
  • अधिकतम आयु सीमा: 33 वर्ष (टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल)
नोट: उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।

रिक्ति विवरण

यहाँ उम्मीदवारों को RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए, पद का नाम, पदों की संख्या तथा शैक्षणिक योग्यता के बारे में, जानकारी दी गई है।

पद का नाम पद शैक्षणिक योग्यता
टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल 223 उम्मीदवारों के पास BE / B.Tech, इंजीनियरिंग डिग्री / डिप्लोमा या इंजीनियरिंग में B.Sc. की डिग्री होनी चाहिए। या संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट के साथ 10वीं कक्षा या PCM विषयों के साथ 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता के अधिक विवरण के लिए पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़े।
टेक्नीशियन ग्रेड-III 6242

चयन प्रक्रिया

  • कंप्यूटर आधारित (CBT) परीक्षा
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • चिकित्सा जाँच

FAQ

  • प्रश्न 1 रेलवे की इस भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकते है 
  • उत्तर रेलवे की इस नवीनतम टेक्नीशियन भर्ती के लिए सभी स्नातक / और सम्बंधित क्षेत्र में योग्यता रखने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते है। 
  • प्रश्न 2 RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से प्रारंभ हो रहे है 
  • उत्तर RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 30/06/2026 से शुरू होंगे।
  • प्रश्न 3 RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026 की अंतिम तारीख क्या है 
  • उत्तर RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026 की आखरी तारीख 29/07/2026 है। 

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

  • सबसे पहले नीचे दिए गए 'Apply Online' लिंक पर क्लिक करे या रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • नया पंजीयन करे लिंक पर क्लिक करे और अपना पंजीयन पूरा करे 
  • अब पंजीयन सफलतापूर्वक पूरा हो जाने के बाद अपने क्रेडेंशियल के माध्यम से लॉगिन करे। 
  • अब उपलब्ध ऑनलाइन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही -सही भरे। 
  • सभी जरुरी दस्तावेज और लाइव फोटोग्राफ सही से अपलोड करे 
  • अब अपने शहर की प्राथमिकता का चुनाव ध्यान से करे। 
  • अब अपने फॉर्म को सत्यापित करने के बाद फ़ाइनल सबमिट करे और प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।

ऑनलाइन आवेदन

यहाँ उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण लिंक के बारे में विवरण दिया गया है। यहां से आप उक्त सरकारी नौकरी के लिए आवेदन, आधिकारिक अधिसूचना और विभागीय आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन जमा करने से पहले शैक्षिक योग्यता और अन्य पात्रता मानदंडों के विवरण के लिए पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ें।

Apply Online Click On
Notification Click On
Official Website Click On

Post a Comment

0Comments

Do not post spam links in the comment box.

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !