Welcome to SRZ Results | Trusted Source for Jobs, Education & Updates
SRZ Results SRZ Results.Com
Jobs • Schemes • GK • Indian Polity • Agriculture

MPSC Group C Recruitment 2026 Notification Released for Various Posts

0

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) द्वारा, ग्रुप C के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन अधिसूचना जारी

MPSC Group C Recruitment 2026 Notification Released for Various Posts
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने, समस्त स्नातक डिग्री /डिप्लोमा वाले उम्मीदवारों के लिए ग्रुप C के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमे उद्योग निरीक्षक, तकनीकी सहायक, कर सहायक, सहायक मोटर वाहन निरीक्षक, समूह-सी, एवं क्लर्क-टाइपिस्ट के कुल 2619 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जानी है। वह उम्मीदवार जो सभी पात्रता एवं मानदंडों को पूरा करते है। वह आखरी तारीख के भीतर MPSC ग्रुप C विभिन्न पदों पर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

संक्षिप्त विवरण

विज्ञापन संख्या 017/2026
विभाग का नाम महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग
कुल पदों की संख्या 2619 
पद का नाम ग्रुप C 
प्रकाशित होने की तारीख 27/05/2026
विभागीय आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in/
कार्य श्रेणी सरकारी नौकरी
आवेदन की प्रक्रिया Online

महत्वपूर्ण तिथियाँ

यहाँ उम्मीदवारों को MPSC ग्रुप C विभिन्न पदों पर भर्ती 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानकारी दी गई है। महत्वपूर्ण तिथियाँ परिवर्तन के अधीन है वैकल्पिक या अतिरिक्त तिथियां हो सकती है। 

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभ तिथि 27/06/2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17/07/2026
ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 17/07/2026

उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क

यहाँ उम्मीदवारों को MPSC ग्रुप C विभिन्न पदों पर भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क के भुगतान के संबंध में जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है। की ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान जमा करने से पहले अधिसूचना में दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ ले उसके बाद ही शुल्क का भुगतान जमा करे।
  • प्रारंभिक परीक्षा शुल्क
  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए: रु 394/-
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए: रु 294/-
  • पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए: रु 44/-
  • मुख्य परीक्षा शुल्क
  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए: रु 544/-
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए: रु 344/-
  • पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए: रु 44/-
  • भुगतान का माध्यम: ऑनलाइन /ऑफलाइन
नोट: अधिसूचित पदों के लिए किया गया शुल्क भुगतान किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु सीमा: निर्धारित नहीं 
  • अधिकतम आयु सीमा: 38 वर्ष
नोट: उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।

रिक्ति विवरण

यहाँ उम्मीदवारों को MPSC ग्रुप C विभिन्न पदों पर भर्ती 2026 के लिए, पद का नाम, पदों की संख्या तथा शैक्षणिक योग्यता के बारे में, जानकारी दी गई है।

पद का नाम पद शैक्षणिक योग्यता
उद्योग निरीक्षक 09 किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
तकनीकी सहायक 03 किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
टैक्स असिस्टेंट 282 किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही मराठी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट (WPM) / इंग्लिश टाइपिंग 40 शब्द प्रति मिनट (WPM) / सर्टिफिकेट होना चाहिए।
सहायक मोटर वाहन निरीक्षक, समूह-C 461 किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
क्लर्क-टाइपिस्ट 1864 किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही मराठी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट (WPM) / इंग्लिश टाइपिंग 40 शब्द प्रति मिनट (WPM) / सर्टिफिकेट होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

  • प्रारंभिक लिखित परीक्षा
  • मुख्य लिखित परीक्षा
  • स्किल टेस्ट परीक्षा
  • मेडिकल जांच
  • दस्तावेज़ का सत्यापन

FAQ

  • प्रश्न 1 MPSC ग्रुप C विभिन्न पदों पर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की प्रारंभ और अंतिम तिथि क्या है?
  • उत्तर MPSC ग्रुप C भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभ तिथि 27/06/2026 और अंतिम तिथि 17/07/2026 है। 
  • प्रश्न 2  भर्ती के लिए पात्रता के मानदंड क्या है?
  • उत्तर MPSC ग्रुप C भर्ती के लिए हालाँकि पदवार शैक्षिक योग्यता निर्धारित है। जिसमे स्नातक स्तर वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते है। 
  • प्रश्न 3 MPSC ग्रुप C भर्ती ऑनलाइन है या ऑफलाइन?
  • उत्तर MPSC ग्रुप C भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है। हालाँकि आप शुल्क का भुगतान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से कर सकते है। 
  • प्रश्न MPSC ग्रुप C में किन - किन पदों पर भर्ती की जा रही है?
  • उत्तर MPSC ग्रुप C में कई पद है जैसे - उद्योग निरीक्षक, तकनीकी सहायक, कर सहायक, सहायक मोटर वाहन निरीक्षक, समूह-सी, एवं क्लर्क-टाइपिस्ट। 

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

  • MPSC ग्रुप C के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले MPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए। 
  • नया पंजीकरण लिंक पर क्लिक करे। 
  • अपने क्रेडेंशियल से लॉगिन करे। 
  • फॉर्म में सभी व्यक्तिगत विवरण सही - सही भरे। 
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करे। 
  • फोटो एवं हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्म में अपलोड करे। 
  • स्वयं से फॉर्म का सत्यापन ध्यानपूर्वक करे। 
  • भरा हुआ ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करे। 
  • भविष्य के सन्दर्भ के लिए प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखे। 
  • कोई समस्या होने पर MPSC की सहायक टीम से संपर्क करे। 

ऑनलाइन आवेदन

यहाँ उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण लिंक के बारे में विवरण दिया गया है। यहां से आप उक्त सरकारी नौकरी के लिए आवेदन, आधिकारिक अधिसूचना और विभागीय आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन जमा करने से पहले शैक्षिक योग्यता और अन्य पात्रता मानदंडों के विवरण के लिए पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ें।

Apply Online Click On
Notification Click On
Official Website Click On

Post a Comment

0Comments

Do not post spam links in the comment box.

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !