Welcome to SRZ Results | Trusted Source for Jobs, Education & Updates
SRZ Results SRZ Results.Com
Jobs • Schemes • GK • Indian Polity • Agriculture

Interview Ki Taiyari Kaise Karen ? Sankshipt Vivaran In Hindi

0

इंटरव्यू की तैयारी कैसे करें  ? के सन्दर्भ में संक्षिप्त विवरण

Interview Ki Taiyari Kaise Karen ? Sankshipt Vivaran In Hindi
इंटरव्यू की तैयारी कैसे करें  ?

इंटरव्यू की तैयारी कैसे करें (How To Prepare For An Interview)

प्रतियोगिता परीक्षा का यह अंतिम चरण सबसे अधिक संवेदनशील और महत्वपूर्ण है। यह चरण कुछ इस तरह का है। की आप नाव में बैठकर नदी के किनारे तो पहुँच गए है। लेकिन आपको तट पर उतरने की अनुमति तभी प्राप्त होगी जबकि आप मल्लाह के कुछ प्रश्नों के उत्तर दे दे और यदि आप उत्तर नहीं दे सके, तो उसी नाव में बैठे - बैठे आप फिर से उसी किनारे पर पहुचा दिए जाएंगे। जहाँ से आपने अपनी यात्रा शुरू की थी। 
इसलिए यह चरण कुछ उसी तरह का है। जैसे चीज हाथ में आते - आते रह जाती है। आपकी चाय का कप होठों को छूते - छूते नहीं छू पाता। इसलिए इस चरण को सबसे अधिक संवेदनशील चरण माना जाता है। एक तरफ तो इसकी सफलता आपके जीवन को एक नया अर्थ दे सकती है। और दूसरी तरफ इसकी असफलता कहीं न कहीं आपको निराश और हताश करती है। यही कारण है कि अधिकांश विद्यार्थी साक्षात्कार से पहले बहुत चिंचित हो जाते है। क्योकि उन्हें एक ओर तो नौकरी दिखाई देती है। जबकि दूसरी ओर बेरोजगारी। 
हालाँकि प्रतिशत के आधार पर देखने से यह धारणा बनती है। कि इस साढ़े बारह प्रतिशत अंकों की कोई विशेष भूमिका नहीं होगी। लेकिन सच यह है की इन्ही की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हालाँकि अपवाद के रूप में यह भी देखने में आया है। की लिखित परीक्षा में बहुत ही औसत अंक प्राप्त करने वाला विद्यार्थी साक्षात्कार में बहुत ही औसत अंक प्राप्त करने पर भी चयन सूची में स्थान पा जाता है। लेकिन इसके आधार पर यह धारणा कतई नहीं बनाई जानी चाहिए। की " मै लिखित परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करूँगा और साक्षात्कार को सामान्य ढंग से लूंगा। " इसकी संभावना कम ही है। की यह योजना या रणनीति आपको सफलता दिला दे। लेकिन यह निश्चित है की आपकी यह सफलता सर्वोत्तम सफलता नहीं होगी।

क्योकि साक्षात्कार उन चयनित विद्यार्थियों का ही होता है। जिनके अंकों में बहुत कम अंतर रह जाता है। इसलिए साक्षात्कार का महत्त्व उतना ही होता है। जितना की लिखित परीक्षा का। 

साक्षात्कार के अंक इसलिए महत्वपूर्ण हो जाते है। क्योकि अब आपको एक - एक अंक के लिए संघर्ष करना है। साथ ही यह भी की आपका अपने बैच में वरिष्ठता का निर्धारण इस आधार पर होगा की सफल प्रतियोगियों की सूची में आप कहाँ है। जो सूची में आपसे ऊपर होंगे। वे जीवन भर आपसे वरिष्ठ रहेंगे। इसलिए यहाँ एक - एक अंक का संबंध सीधे -सीधे आपके जीवन भर के करियर से हो जाता है। अत: आपको सतर्क किया जाता है कि साक्षात्कार के महत्त्व को कम करके आँकने की अक्षम्य भूल कभी न करे।

Post a Comment

0Comments

Do not post spam links in the comment box.

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !