मध्य प्रदेश निशुल्क साइकिल वितरण योजना - परिचय, लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया
![]() |
| Madhya Pradesh Free Bicycle Distribution Scheme – Introduction, Benefits, Eligibility, Application Process |
बहुत बार देखा गया है कि बच्चे अपने क्षेत्र में स्कूल न होने की वजह से पढ़ना बंद कर देते हैं और जो पढ़ने के लिए अन्य क्षेत्र या गांव में जाते हैं उन्हें आने जाने में बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इन्हीं सभी कठिनाइयों को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने निशुल्क साइकिल वितरण योजना का संचालन किया इस योजना की शुरुआत 2004 में निशुल्क साइकिल प्रदाय योजना के नाम से हुई थी उस समय छात्र व छात्राओं को ₹2400 की धनराशि प्रदान की जाती थी।
| योजना का नाम | निशुल्क साइकिल वितरण योजना |
| प्रारंभ | वर्ष -2004 |
| लाभार्थी | कक्षा 6ठी एवं कक्षा 9वी में पढ़ने वाले विद्यार्थी |
| नोडल विभाग | स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश |
| आवेदन का तरीका | विद्यालय के माध्यम से |
योजना का परिचय -
(1) वर्ष 2016 से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खरीद कर पात्र विद्यार्थियों को साइकिल दी जाती है।
(2) वर्ष 2023 में मध्य प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को साइकिल नहीं दे रही है बल्कि साइकिल की धनराशि विद्यार्थियों के खाते मैं दि जा रही है।
(3) 4500 रुपए प्रत्येक विद्यार्थी को साइकिल खरीदने के लिए दिए जा रहे हैं।
(4) वर्ष 2025 में छठी से लेकर नवी तक के 15 लाख विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल वितरण की गई है।
योजना के लाभ -
(1) इस योजना के अंतर्गत पात्र छात्र-छात्राओं को स्कूल आने जाने हेतु निशुल्क साइकिल या साइकिल की धनराशि 4,500 रुपए प्रदान किए जा रहे हैं।
(2) मध्य प्रदेश निशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत छठवीं क्लास के विद्यार्थियों को 18 इंच वाली साइकिल प्रदान की जा रही है।
(3) कक्षा नवी के विद्यार्थियों को 20 इंच वाली साइकिल प्रदान की जाएगी।
पात्रता -
(1) योजना के अंतर्गत साइकिल सिर्फ उन्हीं विद्यार्थियों को वितरण की जाएगी जिनके घर विद्यालय से 2 किलोमीटर की दूरी से अधिक है।
(2) कन्या छात्रावास में रहने वाली छात्राएं जिनका विद्यालय छात्रावास से 2 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर स्थित हो वह भी मध्य प्रदेश निशुल्क साइकिल वितरण योजना में पात्र होगी।
(3) छात्र या छात्राएं मध्य प्रदेश के निवासी होना चाहिए।
(4) छात्र या छात्राएं छठी या नवी कक्षा में पढ़ते हो।
(5) छात्राएं या छात्र ग्रामीण या शहरी सरकारी स्कूल में पढ़ते हो।
आवश्यक दस्तावेज -
आवश्यक दस्तावेज- निशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत किसी भी आवश्यक दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होती है।
आवेदन प्रक्रिया -
आवेदन प्रक्रिया- निशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत विद्यालय द्वारा पात्र बालक व बालिकाओं की सूची बनाई जाती है छठी कक्षा और नवी कक्षा के छात्र व छात्राओं को कहीं भी आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

Do not post spam links in the comment box.