Welcome to SRZ Results | Trusted Source for Jobs, Education & Updates
SRZ Results SRZ Results.Com
Jobs • Schemes • GK • Indian Polity • Agriculture

CSIR Assistant Section Officer (ASO) Recruitment 2026

0

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा, सहायक अनुभाग अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

CSIR Assistant Section Officer (ASO) Recruitment 2026
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने. विज्ञापन संख्या E-I/RC/2026/2 के तहत सहायक अनुभाग अधिकारी (सामान्य), सहायक अनुभाग अधिकारी (वित्त और लेखा), सहायक अनुभाग अधिकारी (भंडार और खरीद) के कुल 100 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन अधिसूचना जारी कर दी है। सभी पात्र उम्मीदवार दिनांक 23 जून 2026 से 13 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते है। वह उम्मीदवार जो सभी पात्रता और मानदंडों को पूरा करते है। वह उम्मीदवार आखरी तारीख के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। 

संक्षिप्त विवरण

विज्ञापन संख्या E-I/RC/2026/2
विभाग का नाम वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR)
कुल पदों की संख्या 100 
पद का नाम विभिन्न पद
प्रकाशित होने की तारीख 23/06/2026
विभागीय आधिकारिक वेबसाइट www.csir.res.in/
कार्य श्रेणी सरकारी नौकरी
आवेदन की प्रक्रिया Online

महत्वपूर्ण तिथियाँ

यहाँ उम्मीदवारों को CSIR असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) भर्ती 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानकारी दी गई है। महत्वपूर्ण तिथियाँ परिवर्तन के अधीन है वैकल्पिक या अतिरिक्त तिथियां हो सकती है। 

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभ तिथि 23/06/2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13/07/2026
ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 13/07/2026

उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क

यहाँ उम्मीदवारों को CSIR असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क के भुगतान के संबंध में जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है। की ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान जमा करने से पहले अधिसूचना में दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ ले उसके बाद ही शुल्क का भुगतान जमा करे।
  • सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): रु 500/-
  • एससी / एसटी / दिव्यांग / महिला उम्मीदवार: रु NIL/-
  • भुगतान का माध्यम: ऑनलाइन
नोट: अधिसूचित पदों के लिए किया गया शुल्क भुगतान किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु सीमा: निर्धारित नहीं
  • अधिकतम आयु सीमा: 33 वर्ष
नोट: उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।

रिक्ति विवरण

यहाँ उम्मीदवारों को CSIR असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) भर्ती 2026 के लिए, पद का नाम, पदों की संख्या तथा शैक्षणिक योग्यता के बारे में, जानकारी दी गई है।

पद का नाम पद शैक्षणिक योग्यता
सहायक अनुभाग अधिकारी (सामान्य) 61 किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
सहायक अनुभाग अधिकारी (वित्त एवं लेखा) 18
सहायक अनुभाग अधिकारी (स्टोर और खरीद) 21

श्रेणीवार रिक्ति विवरण

यहाँ उम्मीदवारों को CSIR असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) भर्ती 2026 के लिए, श्रेणीवार रिक्ति विवरण दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की श्रेणीवार रिक्ति के अधिक विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखे।

पद का नाम UR SC ST OBC NCL EWS
सहायक अनुभाग अधिकारी (सामान्य) 23 09 04 17 08
सहायक अनुभाग अधिकारी (वित्त एवं लेखा) 07 02 02 06 01
सहायक अनुभाग अधिकारी (स्टोर और खरीद) 08 02 02 06 03

चयन प्रक्रिया

  • कंप्यूटर दक्षता परीक्षा (CPT)
  • दस्तावेज़ सत्यापन

FAQ

  • प्रश्न 1 CSIR असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) भर्ती 2026 क्या है?
  • उत्तर CSIR द्वारा जारी यह नवीनतम ASO भर्ती है जिसमे सहायक अनुभाग अधिकारी सामान्य, वित्त / लेखा, एवं भंडार और खरीद के पदों पर भर्ती की जानी है।
  • प्रश्न 2 CSIR असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के लिए आवेदन की आखरी तारीख क्या है?
  • उत्तर CSIR ASO के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखरी तारीख 13/07/2026 है। 
  • प्रश्न 3 CSIR असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के लिए योग्यता क्या है?
  • उत्तर CSIR असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के लिए, स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।
  • प्रश्न 4 क्या आखरी तारीख के बाद भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है?
  • उत्तर नहीं आवेदन की अंतिम तारीख निकल जाने के बाद आवेदन नहीं किया जा सकता है। हालाँकि आवेदन की तिथि बढ़ने की स्तिथि में आप आवेदन कर सकते है। 

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम Apply Online लिंक पर क्लिक करे या CSIR की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए। 
  • अब पंजीकरण लिंक पर क्लिक करके अपना पंजीकरण पूरा करे। 
  • अब अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करे।
  • अब प्रदर्शित ऑनलाइन फॉर्म में सभी विवरण सही से भरे।
  • अब सभी जरुरी दस्तावेजों को निर्धारित फॉर्मट, साइज में अपलोड करे। 
  • एवं फॉर्म की अंतिम पुष्टि करने के बाद, जमा करे। और भविष्य के सन्दर्भ के लिए एक प्रिंट आउट निकाल लें।

ऑनलाइन आवेदन

यहाँ उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण लिंक के बारे में विवरण दिया गया है। यहां से आप उक्त सरकारी नौकरी के लिए आवेदन, आधिकारिक अधिसूचना और विभागीय आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन जमा करने से पहले शैक्षिक योग्यता और अन्य पात्रता मानदंडों के विवरण के लिए पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ें।

Apply Online Click On
Notification Click On
Official Website Click On

Post a Comment

0Comments

Do not post spam links in the comment box.

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !